Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर हरियाणा रेवाड़ी की एसओजी पर वकील पड़े भारी, एसओजी ने मांगी माफी

मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर में आज उस समय हंगामा मच गया, जब सादी वर्दी में आयी हरियाणा एसओजी की टीम ने एक महिला अधिवक्ता के चैम्बर से एक वांछित को जबरन उठा लिया और उसे गाडी में डालने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और उसे लहराने लगा, जिस पर वहां बडी संख्या पर वकील इकट्ठा हो गए और धक्कमुक्की के बाद उक्त लोगों को बंधक बना लिया। लिखित माफी के बाद सभी को छोडा गया। इस दौरान घंटों तक कचहरी में हंगामा होता रहा।जानकारी के अनुसार आज दोपहर के समय कचहरी परिसर में उस समय हंगामा खडा हो गया, जब कुछ लोग एक महिला अधिवक्ता के चैम्बर पर पहुंचे और वहां मौजूद एक व्यक्ति को जबरन उठाकर गाडी में डाल लिया। वहां मौजूद वकीलों व अन्य लोगों ने उनका विरोध किया।

इस दौरान धक्कामुक्की होने लगी तो उनमें से एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और उसे लहराने लगा। इस दौरान शोर शराबा होने पर वहां बडी संख्या में वकील पहुंच गये और उक्त लोगों को पकड कर बार संघ के ऑफिस में ले आये।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *