Skip to main content

TR NEWS UP-UK

26.60 लाख के मादक पदार्थ सहित एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस व थाना ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा 01 अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 266 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26,60,000/- रुपये) बताई गई है। 

अवगत कराना है जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों के तस्कर/विक्रेता अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी श्रीमति रूपाली राव तथा प्रभारी निरीक्षक श्री बबलू कुमार थाना नई मण्डी के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 13.06.2024 को थाना नई मण्डी व थाना ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर एनएच-58 पर पचैण्डा फ्लाईओवर से पहले मदीना होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 266 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 13.06.2024 को थाना नई मण्डी पुलिस व थाना ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) सहारनपुर को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की 01 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करता है तथा मादक पदार्थ लेकर NH-58 से आने वाला है। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस व थाना ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) सहारनपुर की संयुक्त टीम द्वारा एनएच-58 पर पचैण्डा फ्लाईओवर से पहले मदीना होटल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 266 ग्राम स्मैक, 01 मोबाईल फोन, 1090/- रुपये नगद तथा 01 बैग बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 242/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*

*1.* अकील अहमद पुत्र नूर अहमद निवासी मौहल्ला सराय नई बस्ती थाना फतेहगंज पश्चिम जनपद बरेली।

*बरामदगी-*

▶️ 266 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 26,60,000/- रुपये)

▶️ 01 मोबाईल फोन

▶️ 1090/- रुपये नगद

▶️ 01 बैग

 प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त अकील उपरोक्त द्वारा बताया गया कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। वह बरेली से स्मैक को खरीदकर लाता है तथा जिस व्यक्ति से खरीदकर लाता है उस व्यक्ति का नाम पता नही जानता है, वह व्यक्ति माल देता है ओर पैसे लेकर चला जाता है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि तस्करी कर लायी गयी स्मैक को सहारनपुर के विभिन्न क्षेत्रों में ऊंचे दामों में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करता है। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *