Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सुशील उर्फ मूंछ की 4.5 करोड की अचल संपत्ति कुर्क

मुज़फ्फरनगर। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया/गैंगस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ की 4.5 करोड की अचल संपत्ति को  कुर्क कर लिया। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा पेशेवर माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रशासन द्वारा सुशील उर्फ मूंछ के विरूद्ध की गयी कार्यवाही, हत्या के अभियोग में फरार होने पर न्यायालय द्वारा  कुर्की के आदेश दिए गए थे।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 13.06.2024 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व उप जिलाधिकारी खतौली श्रीमती अपूर्वा यादव के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी में अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ की अचल संपत्तियों की कुर्की की गयी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खतौली, तहसीलदार खतौली, प्रभारी निरीक्षक नई मण्डी, थानाध्यक्ष रतनपुरी, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आज दिनांक 13.06.2024 को थाना नई मण्डी पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया व कुख्यात गैंगस्टर अपराधी सुशील उर्फ मूंछ पुत्र चन्द्रपाल निवासी ग्राम मथेडी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर की करीब 4.5 करोड रूपये(बाजार मूल्य) की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। कुख्यात अपराधी सुशील उर्फ मूंछ थाना नई मण्डी पर पंजीकृत मु0अ0स0- 1093/2017 धारा-302,120बी,34 भादवि में वांछित था तथा माननीय न्यायालय ए0डी0जे0-5(स्पेशल गैंगस्टर कोर्ट) द्वारा उक्त अभियोग में निरंतर फरार होने व माननीय न्यायालय के समक्ष पेश न होने के कारण दिनांक 01.06.2024 को अभियुक्त की चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश पारित किये गये थे। माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर महोदय द्वारा कुर्की की कार्यवाही हेतु टीम गठित की गयी थी, गठित टीम द्वारा आज दिनांक 13.06.2024 को थानाक्षेत्र रतनपुरी के ग्राम मथेडी में सुशील उर्फ मूंछ की 4.0450 हैक्टेयर कृषि भूमि व 254 वर्ग मीटर के 01 प्लाट को कुर्क किया गया है।

अभियुक्त सुशील मूंछ द्वारा हत्या, रंगदारी, धोखाधडी-कूटरचना, फिरौती हेतु अपहरण, शराब तस्करी आदि जघन्य अपराध कर अवैध रूप से धन अर्जित कर चल/अचल सम्पत्ति अर्जित की गयी थी। अभियुक्त के विरूद्ध अवैध रुप से शराब की तस्करी करने, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, धोखाधडी, कूटरचना, रंगदारी, आयुद्ध अधिनियम, गुण्डा अधिनियम व गैंगस्टर अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में विभिन्न जनपदों में 50 अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त थाना रतनपुरी का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं0 18ए) अपराधी है तथा प्रदेश स्तर पर पंजीकृत गैंग नं0 आईएस-199 का गैंगलीडर है। अभियुक्त सुशील उर्फ मूंछ व उसके सहयोगियों के विरुद्ध मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा पूर्व में गैंगस्टर एक्ट की 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अपराध के माध्यम से अर्जित की गयी करोडों रुपये की चल-अचल सम्पत्तियों को जब्त किया जा चुका है तथा आज दिनांक 13.06.2024 को थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त की 4.5 करोड की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है।

 

*कुर्क की गयी सम्पत्तियों का विवरणः-*

➡️ 4.0450 हैक्टेयर कृषि भूमि (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी)

➡️ 01 प्लाट 254 वर्ग मीटर (ग्राम मथेडी, थानाक्षेत्र रतनपुरी)

*उक्त सम्पत्तियों का बाजार मूल्य लगभग 4.5 करोड रुपये है।*

 

*माफिया सुशील उर्फ मूंछ का अपराधिक इतिहासः-*

1. मु0अ0सं0 152/83 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मेरठ

2. मु0अ0स0 17/86 धारा 302 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर

3. मु0अ0सं0 459/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना परतापुर जनपद मेरठ

4. मु0अ0स0 301/88 धारा 302 भादवि थाना कोतवाली जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड

5. मु0अ0सं0 341/88 धारा 302/307 भादवि थाना कोतवाली जनपद देहरादून, उत्तराखण्ड

6. मु0अ0सं0 141/91 धारा 302/307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

7. मु0अ0सं0 31/94 धारा 392 भादवि थाना मीरापुर जनपद मु0नगर

8. मु0अ0सं0 475/94 धारा 302/307/452/506 भादवि थाना खतौली जनपद मु0नगर

9. मु0अ0सं0 43/92 धारा 302 भादवि थाना नई मण्डी मु0नगर।

10. मु0अ0सं0 406/94 धारा 25 आर्मस एक्ट थाना कोतवाली गाजियाबाद जनपद गाजियाबाद

11. मु0अ0सं0 11/97 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

12. मु0अ0स0 126/97 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

13. मु0अ0सं0 100/97 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

14. मु0अ0सं0 14/98 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

15. मु0अ0स0 87/98 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

16. मु0अ0सं0 89/98 धारा 25/27 आर्मस एक्ट थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

17. मु0अ0सं0 222/98 धारा 307 भादवि थाना खतौली जनपद मु0नगर

18. मु0अ0सं0 223/98 धारा 25/27 आर्मस एक्ट थाना खतौली जनपद मु0नगर

19. मु0अ0स0 262/98 धारा 302/307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

20. मु0अ0स0 265/98 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

21. मु0अ0सं0 118/99 धारा 506 भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

22. मु0अ0सं0 508/99 धारा 302/307 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर

23. मु0अ0सं0 29/2000 धारा 307 भादवि थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद

24. मु0अ0सं0 180/2000 धारा 3/4 गुण्डा थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

25. मु0अ0सं0 1026/2000 धारा 302/120बी थाना कोतवाली जनपद हरिद्वार, उत्तराखण्ड

26. मु0अ0सं0 71/01 धारा 302/307/295/120बी थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर

27. मु0अ0सं0 466/01 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मु0नगर

28. अ0सं0 15/02 धारा 110जी0 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

29. अ0सं0 60/03 धारा 60/62 आबकारी अधि0 थाना भोपा जनपद मु0नगर

30. अ0सं0 62/03 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भोपा जनपद मु0नगर

31. अ0सं0 283/03 धारा 384/506 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

32. अ0स0 41/04 धारा 3/4 गुण्डा एक्ट थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

33. मु0अ0सं0 104/05 धारा 174ए भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

34. मु0अ0स0 336/06 धारा 110 जी थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

35. मु0अ0सं0 406/07 धारा 307 भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

36. मु0अ0सं0 504/08 धारा 3/4 गुण्डा अधि0 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

37. मु0अ0स0 189/08 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

38. मु0अ0स0 112/10 धारा 174 ए भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

39. मु0अ0सं0 154/11 धारा 174 भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

40. मु0अ0सं0 82/13 धारा 420/467/468/471 भादवि थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

41. मु0अ0सं0 123/14 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

42. मु0अ0सं0 293/15 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

43. मु0अ0सं0 373/17 धारा 110 जी0 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

44. मु0अ0सं0 45/18 धारा 302,120बी भादवि थाना परतापुर जनपद मेरठ

45. मु0अ0सं0 44/18 धारा 2,9,39,50,51 वन्यजीव संरक्षण 1972 थाना रतनपुरी जनपद मु0नगर

46. मु0अ0स0 1093/17 धारा 302,34,120बी भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

47. मु0अ0स0 1390/17 धारा 420,467,471,120बी भादवि थाना को0नगर जनपद मु0नगर

48. मु0अ0स0 471/18 धारा 174ए भादवि थाना को0नगर जनपद मु0नगर

49. मु0अ0स0 498/99 धारा 302 भादवि थाना खतोली जनपद मु0नगर

50. मु0अ0स0 17/24 धारा 17 ए भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु0नगर

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *