मुज़फ्फरनगर। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज अपनी विधानसभा मुजफ्फरनगर की हृदयस्थली शिव चौक के पास स्थित तुलसी पार्क में प्रबुद्ध जन मंच द्वारा आयोजित जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में दिवंगत श्रद्धालुओं के लिए आयोजित श्रद्धांजलि सभा में रहकर अश्रु पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर कायराना हमले की निंदा की।
साथ में पूर्व विधायक अशोक कंसल, नगर पालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, सुरेन्द्र अग्रवाल, निशंक जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, सुख दर्शन सिंह बेदी, संजय, अशोक बाटला, अजय, दीपक मित्तल, संजय मित्तल, अजय सागर, अमित सुधा, राधे वर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 23


