मुजफ्फरनगर। संगीत सोम को संजीव सहरावत उर्फ संजीव खरदू द्वारा 10 करोड़ की मानहानि और 25000 रुपए वकील की फीस के लिए नोटिस दिया गया।
उल्लेखनीय है कि कल संगीत सोम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान के बारे में लिखित में प्रेस नोट जारी किया था जो विभिन्न समाचार पत्रों विभिन्न सोशल मीडिया में भी प्रकाशित हुआ। इस पर संजीव सहरावत उर्फ संजीव खडदू ने पूर्व विधायक संगीत सोम को 10 करोड़ मानहानि का नोटिस जारी किया।
उल्लेखनीय की संगीत सोम ने प्रेस नोट में आरोप लगाया था के संजीव बालियान ने ऑस्ट्रेलिया के इतिहास का सबसे बड़ा बैनामा अपने नाम कराया है और जिसे संजीव खरदू जो उनके मित्र है उनके द्वारा कराया गया है। नोटिस में इन आरोपों को गलत और मानहानि बताते संगीत सोम को एक सप्ताह में दस करोड़ रुपये का हर्जाना देने और माफी मांगने को कहा गया है।
Author: Taja Report
Views: 16


