मेरठ । पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और पूर्व विधायक संगीत सोम की जुबानी जंग पर हाईकमान ने ताला डाल दिया है। इससे पार्टी में जहां भीतर जातीय टकराव बढ रहा था वहीं पार्टी की थू थू हो रही थी।
संजीव बालियान और संगीत सोम के बीच जुबानी शब्दो की जंग अब रुक जाएगी। बीजेपी हाईकमान ने आदेश जारी,दोनो नेताओ को कड़े निर्देश दिए हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों को खामोश रहने की हिदायत दी है।
इस बीच बीजेपी नेता संगीत सोम के आवास पर कल हुई प्रेस वार्ता में संदिग्ध व्यक्ति के द्वारा बांटे गए फर्जी प्रेस नोट में पूर्व विधायक संगीत सोम के फर्जी लैटरपैड का इस्तेमाल किया गया था । पूर्व विधायक संगीत सोम के द्वारा संबंधित थाने में तहरीर दी है।
Author: Taja Report
Post Views: 15

