Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बीस बीघा जमीन में अवैध कालोनी पर चला बुलडोजर

मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के विकास क्षेत्र जोन-1 थाना नई मण्डी के अन्तर्गत जिलाधिकारी, श्री अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम् उपाध्यक्ष, मु०वि०प्रा० श्रीमती कविता मीना के आदेशों के अनुपालन में तथा श्री आदित्य प्रजापति, सचिव, विकास प्राधिकरण के नेतृत्व में तथा स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में अवैध कॉलोनाइजर/भू-स्वामी ताज मौहम्मद, कालू पुत्रगण उस्मानी व दीनू आदि द्वारा सिलाजुड्डी मोड, मुजफ्फरनगर में लगभग 20 बीघे में अनाधिकृत रूप से (प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये बिना) अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त अवैध प्लॉटिंग के विरूद्ध प्राधिकरण द्वारा पूर्व में नोटिस जारी किये गये थे। जिसमें चालानी कार्यवाही के उपरान्त पूर्व में ध्वस्तीकरण के आदेश निर्गत किये गये थे, परन्तु अवैध प्लॉटिंग के भू-स्वामियों द्वारा स्थल से अवैध प्लॉटिंग को नहीं हटाया गया था।

अतः आज दिनांक 11.06.2024 को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण द्वारा उक्त 01 स्थल पर लगभग 20 बीघा भूमि पर अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। अवैध कालोनी के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय प्राधिकरण कार्यालय के सहायक अभियंता, श्री हरिशंकर गौतम एवं् श्री भरत पाल, अवर अभियंतागण, श्री विनय गर्ग, श्री जयकरण सिंह, श्री हितेश गुप्ता, श्री अवनीश गर्ग, श्री राजीव कोहली, श्री अमरीश कुमार के साथ-साथ स्थानीय सुपरवाईजर भी मौके पर उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *