Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में माँ बेटे की मौत, एक बेटा घायल

मुजफ्फरनगर । दिल्ली-देहरादून हाईवे के जानसठ बाइपास पर सड़क पार करते समय मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मीना (35) व उसके चार साल के बेटे लवदीप की मौत हो गई। महिला का बड़ा बेटा चुन्नू (7) घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।

मंगलवार दोपहर एक महिला अपने दो बेटों के साथ जानसठ पुल के पास हरियाणा प्रदेश की बस से उतरने के बाद जानसठ मार्ग पर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। तभी अज्ञात वाहन ने तीनों को टक्कर मार दी। चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। राहगीरों से सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने महिला व उसके छोटे बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल बड़े बेटे को भर्ती कर लिया।

विज्ञापन

उधर, हादसे के कुछ देर बाद महिला के मोबाइल पर किसी की काल आई तो पुलिस ने उसे हादसे की जानकारी दी। तब पुलिस को बताया गया कि महिला मीरापुर थाने के गांव केलापुर निवासी मोनी पत्नी संदीप है। महिला की ससुराल हरियाणा के जींद में है। वह अपने दोनों बेटों के साथ अपने मायका आने के लिए चली थी। संभवत: जानसठ पुल के पास चौराहे से मीरापुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रही थी। नई मंडी सीओ रुपाली राव ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *