मुजफ्फरनगर । पिछले कई दिन से मीडिया के ग्रुपों एवं अखबारों में सरदार बलजीत सिंह के खिलाफ गलत बयान बाजी की जा रही थी जिसका आज कंपनी के सीईओ आनंद कुमार द्वारा खंडन किया गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बलजीत सिंह पर भर्ती के दौरान पैसे लेने के आरोपों के बारे में हमारे पिछले संचार के बाद, हमने शिकायतों की गहन जांच की है। चूंकि किसी भी शिकायत में आपका नाम उल्लेखित नहीं है आप अपना कार्य निरंतर जारी रखे।मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद कुमार ने कहा कि सभी आरोपों का खंडन किया जाता है किसी भी लेन देन में जो भी सम्मलित पाए जाएंगे उनपर पुलिस द्वारा कार्यवाई की जायेगी।
बलजीत सिंह ने बताया कि कई लोगो ने कंपनी के लोगों का झूठा बयान बनाकर छाप दिया ऐसे सभी लोग जिनके द्वारा गलत बयान बाजी की है उनके खिलाफ कोर्ट द्वारा कार्यवाही की जायेगी कैसे पल भर में बिना सबूत के किसी की छवि को धूमिल करने का प्रयास करते हैं।


