मेरठ । मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव धानोटा के सामने सड़क किनारे एक खराब खड़े ट्रक में मंगलवार तड़के करीब 4:00 पीलीभीत से पंजाब जा रही सवारी से लदी एक कार घुस गई।
हादसे में कार का चालक जुनैद (22)पुत्र जमील अहमद निवासी नवाबगंज बरेली, अनिल कश्यप (28) पुत्र मूल चंद कश्यप निवासी लखा खारा थाना गजरौला पीलीभीत, सुनील कश्यप (20) पुत्र मूलचंद कश्यप तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रेमपाल पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, श्यामू मिश्रा पुत्र वेद प्रकाश मिश्रा निवासी लखा खारा, सूरजपाल पुत्र दयाराम पाल निवासी लखा खारा, आनंदपाल पुत्र छोटेलाल निवासी मुरैना थाना देवरिया अनिल पुत्र दिलीप कुमार निवासी सुहादा थाना गजरौला, प्रदीप पुत्र दयाराम निवासी लखा खारा, हरिओम पुत्र मुन्ना लाल निवासी पुरैना थाना देवरिया सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Author: Taja Report
Views: 26

