Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मशहूर यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी : नोएडा पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर 6 लोगों को दबोचा

नोएडा । नोएडा के सेक्टर-113 थाना पुलिस ने देश-विदेश के मशहूर कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि गिरोह का सरगना फरार बताया जा रहा है। पकड़े गए गैंग ने दिल्ली, यूपी समेत करीब एक दर्जन से ज्यादा राज्यों के छात्रों के साथ करोड़ों रुपये की ठगी की है। वहीं इस गैंग का सरगना पुणे में है। आरोपी वहां भी ऑफिस खोलकर लोगों के साथ ठगी कर रहा है। पुलिस ने अब गैंग के सरगना को दबोचने की तैयारी शुरू कर दी है। 

एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने सेक्टर 58 थाना क्षेत्र स्थित एक टावर में अपना ऑफिस खोल रखा था। सूचना पर यहां छापेमारी की गई। मौके दो युवतियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनकी पहचान राहुल कुमार पुत्र योगेंद्र निवासी जनपद पटना बिहार, अनूप कुमार पुत्र सत्येंद्र निवासी अजनारा ली गार्डन सोसायटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट (दोनों मलिक) तथा वहां काम करने वाले दयानंद पांडे उर्फ मोहित, सचिन सिंह पुत्र रामकेश, विदुषी लोहिया पुत्री चंद्रगुप्त लोहिया और निकिता उपाध्याय पुत्री संजय उपाध्याय के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपी वर्तमान में नोएडा-ग्रेटर नोएडा और दिल्ली में रहते हैं। इनके कब्जे से कब्जे से 2 लैपटॉप, 16 मोबाइल, 1 बिहार नंबर की कार, 5 करोड़ 6 लाख रुपए के चेक और 3 लाख 90 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है।

पकड़े गए आरोपी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर Next Education, Edupro,Career Corner, Gurukul.Education05,Education Consultancy,Career Plan, Admission Sathi से लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करते थे। आरोपी उस पर विज्ञापन डालकर छात्रों को आकर्षित करते थे। जिसमें नीचे नंबर दिया होता था। नंबर पर कॉल आने पर ठगी करते थे।

चैटिंग व कॉलिंग से उनकी जरूरत के अनुसार MBBS,BAMS ,BDS,BHMS,MDS, PHARMACY,B.E/ B.TECH, LLB ,BALLB,MBA,BBA,MDMS आदि में दाखिला दिलाने का आश्वासन देकर हमारे द्वारा तैयार किये गये admission form अलग-अलग संस्थान N.L. DALMIA INSTITUTE OF MANAGEMENT STUDIES AND RESEARCH, VELLORE INSTITUTE OF TECHNOLOGY,JAYTEE INSTITUTE OF INFORMATION TECHNOLOGY, GL BAJAJ INSTITUTE TECHNOLOGY AND MANAGEMENT, NWAC,IMT आदि भारत के सभी राज्यों के बड़े-बड़े संस्थान व विदेश की बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी के फर्जी फार्म भरवाकर विश्वास दिलाकर दाखिला कराने की जिम्मेदारी लेते थे। दाखिला फीस के साथ-साथ डोनेशन फीस बताकर मोटी 20 से 30 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठते उन्हें फर्जी दस्तावेज भी मुहैया कराते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे लेते थे। ठगी का पता चलने पर ये अपना ठिकाना बदल लेते थे और फरार हो जाते थे। बताया जा रहा है कि यह पूरा गैंग पुणे से चल रहा है। गैंग का सरगना सोनू कुमार उर्फ रणवीर सिंह अभी भी फरार है।

एडीसीपी के मुताबिक आरोपियों का एक बड़ा नेटवर्क है। इन लोगों ने नोएडा, पुणे, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार व अन्य राज्यों में अपने ऑफिस खोल रखे है। नोएडा में आरोपी पिछले करीब एक साल से ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ज्यादातर इंटर पास बच्चों को टारगेट किया जाता था। आरोपियों ने पिछले कई सालों में करोड़ों रुपये की ठगी कर चुके हैं !!

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *