मुजफ्फरनगर । पूर्व राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि संगीत सोम ही सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को चुनाव ही लडवा रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 में पराजय के बाद डॉ संजीव बालियान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद हरेंद्र मलिक और उनके पुत्र चरथावल से विधायक पंकज मलिक पर तंज कसते हुए कहा कि मेरी आलोचना ना करें। विकास कार्यों पर ध्यान दें। शहर की जनता व्यपारियो को न डराएं। उन्होंने मुजफ्फरनगर लोकसभा में सपा से जीते हरेंद्र मलिक को बधाई दी और अपने कार्यकाल के कामों को गिनाते हुए कहा कि दस साल उन्हें भरपूर प्यार मिला। अब भी वे जनता के बीच रहकर काम करते रहेंगे।
संजीव बालियान ने सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम पर पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप लगाए और कहा कि संगीत सोम ही सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को चुनाव ही लडवा रहे थे। संजीव बालियान ने कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा ज्यादा वोटिंग और हिन्दू समाज द्वारा कम वोटिंग मेरी हार कारण रहा। मेरे चुनाव में जिसने जितनी मेहनत की उसके साथ आगे आने वाले टाईम में उतना ही प्रसाद मिलेगा। पार्टी के जयचंदों को सबक खुद मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा पानी उतरता देख किनारों पर घर ना बनाएं मैं समंदर हूं लौट कर फिर आऊंगा।
पूर्व मंत्री ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के सवाल पर कहा कि सब जानते हैं कि वह किसके साथ रहे। जिले के लोगों को यह बात बताने की जरूरत नहीं है। ठाकुर पूरण सिंह के सवाल पर कहा कि जब वह कोरोना से पीड़ित थे तो मैंने ही अस्पताल में भर्ती कराया था। यही नहीं गांव में श्मशान घाट में भी मदद की। अब यह मेरी ही भूल है।


