Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा नेता विजय वर्मा ने मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण पर लगाया मीठे शर्बत का छबील

मुजफ्फरनगर ।आनंद मार्केट व्यापारियों ने शरबत बाटकर नरेंद्र मोदी जी को बधाई दी। नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में रुड़की रोड स्थित आनंद मार्केट व्यापार मंडल के सभी व्यापारियों ने मीठा शरबत बाटकर इस खुशी को धूमधाम से मनाया और भविष्य में भी मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने की दुआएं भगवान से की, जैसा की विदित है कि गर्मी के मौसम में लोग लू से बचने के लिए कुछ ठंडा पानी या शरबत पीना पसंद करते हैं इसीलिए आनंद मार्केट के व्यापारियों ने इस गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए एक शरबत वितरण का कैम्प रुड़की रोड आनंद मार्केट पर लगाया जहां हजारो लोगों ने आकर मीठा शरबत ग्रहण किया और आनंद मार्केट व्यापारियों के लोगों को दुआएं दी और साथ ही साथ नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाकर लोगों ने इस कार्यक्रम को खुशी-खुशी मनाया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय वर्मा, अनिल धमीजा, ईश्वर दयाल अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, विपुल धमीजा, दिनेश अग्रवाल, हरीश धमीजा, शिवम धमीजा, प्रेम शर्मा, विनोद डावर, कुलभूषण बजाज, अनिल सोबती, विजय कुच्छल, कश्मीर लाल दाबड़ा, सौरभ, विभोर, विकास कुमार, सुनील वर्मा, शुभम, अक्षय, वरशांत चौधरी, आनंद कोचर, नीरज गोयल, बालेंद्र चौधरी विनोद कुमार आदि लोगों ने सेवा कर लाभ प्राप्त किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *