Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोदी की चाय पर बुलाए गए ये संभावित मंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चाय की चर्चा में जिन सांसदों को बुलाया उनका मंत्री पद पक्का माना जा रहा है। पिछली सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पीयूष गोयल, नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी मंत्रिमंडल में नजर आएंगे। साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। गठबंधन के तहत जीतन राम मांझी, रालोद प्रमुख जयंत चौधरी, अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया पटेल, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मंत्री बनाया जा सकता है। लोजपा (रामविलास) के नेता चिराग पासवान को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

एस जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। नित्यानंद राव, अर्जुन मेघवाल, मनोहर लाल खट्टर, शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, राव इंद्रजीत सिंह, शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही गिरिराज सिंह, अन्नपूर्णा देवी, सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खडसे, बीएल वर्मा, गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा है। उत्तर प्रदेश से जितिन प्रसाद और पंकज चौधरी व राजस्थान से भागीरथ चौधरी को भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *