Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर भाजपा जिलाध्यक्ष की गद्दारों को गले लगाने की रणनीति के कारण संजीव बालियान की हार हुई है : विक्रम सैनी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान की हार से जिले की इकाई को गहरा सदमा लगा हुआ है। मतगणना के एक सप्ताह बाद भी इस सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। पार्टी में भीतरी कलह के कारण अब एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गये हैं। पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने इस हार के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी के सिर पर ठीकरा फोड़ दिया। उन्होंने कहा कि सुधीर सैनी ने पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ताओं का पहले और इस बार भी अपमान किया और वही गद्दारों को सम्मान दिया है। जिसके कारण भाजपा के प्रत्याशी की हार हुई है। सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने एक पोस्ट कर अपनी भड़ास निकाली है।उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी की हार का सबसे बड़ा कारण व जिम्मेदार भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी है। सुधीर सैनी ने ईमानदार कार्यकर्ताओं का हमेशा अपमान किया और गद्दारों को सम्मान दिया है। इस चुनाव में भी सुधीर सैनी द्वारा गद्दारों पर विश्वास किया गया और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को चुनाव से दूर रखने की कोशिश की गई। यही कारण रहा कि पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता निष्क्रिय होकर घर बैठ गये और वोटर को घर से निकालकर बूथ तक ले जाने का काम नहीं किया। संजीव बालियान की हार के लिए सुधीर सैनी जिम्मेदार है और अब सुधीर सैनी को जिलाध्यक्ष पद से भी हटा देना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *