मुजफ्फरनगर । तापमान एक बार फिर बढने लगा है। हालांकि उत्तर भारत को पांच दिन अंधड़ और गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में अंधड़ से उखड़े पेड़ की चपेट में आकर मां-बेटी की मौत हो गई। महाराष्ट्र में वर्षाजनित हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के दस जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। अभी और आंधी बारिश आ सकती है।
Author: Taja Report
Views: 18


