मुजफ्फरनगर । स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा खतौली क्षेत्र में ब्लॉक खतौली भूड़ पर में बिना पंजीकरण के संचालित “फ़ैमिली हॉस्पिटल” को सील कर दिया। 
टीम ने ब्लॉक खतौली भूड़ पर में बिना पंजीकरण के संचालित फ़ैमिली हॉस्पिटल पर निरीक्षण किया तथा वहाँ पर बिना अभिलेखों के भर्ती मरीज़ को राजकीय अस्पताल में १०८ एम्बुलेंस द्वारा पुनर्स्थापन करने के पश्चात अस्पताल का मुआयना कर तथा मौजूद चिकित्सक द्वारा कोई शैक्षिक प्रमाण पत्र/पंजीकरण/ व अन्य संबंधित अभिलेख प्रस्तुत ना करने व कोई संतोषजनक जवाब ना देने के कारण नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए सीलिंग की कार्यवाही की गई। टीम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ अवनीश कुमार सिंह,फार्मासिस्ट शिवराज,वार्डबॉय जगदीश आदि मौजूद थे।
Author: Taja Report
Views: 18


