लखनऊ । दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों के साथ बड़ी बैठक में यूपी में भाजपा की हार के साथ ही सभी मंत्री के कार्यों की समीक्षा करेंगे। करेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद लोकभवन में होने वाली इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्रियों को बुलाया गया है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा होगी और मुख्यमंत्री द्वारा अहम दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
Author: Taja Report
Views: 13

