Taja Report

50 हजार का इनामी बदमाश हसीन हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर

हापुड़ । संभल का 50 हजार का इनामी बदमाश हसीन हापुड़ में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया।

हापुड़ की कपूरपुर पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हसीन मारा गया। हापुड़ के थाना कपूरपुर पुलिस और गोकशी में लिप्त बदमाशों के बीच रविवार देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश प्रतिबंधित पशुओं को एकत्र कर ले जाने की तैयारी कर रहे में हैं। थाना कपूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हसीन पुत्र इकरार निवासी ग्राम मैनौटा थाना असमोली, जनपद संभल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी धौलाना भेजा गया और वहां से हायर सेंटर रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान एक अवैध पिस्टल, जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की है। हसीन पर 25 से अधिक मुकदमे थे और वह कई जिलों में वांछित था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *