मुजफ्फरनगर। थाना रामराज पुलिस एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म करने के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
24 जनवरी को थाना वादी निवासी ग्राम लालपुर थाना रामराज, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि दिनांक 21 जनवरी को गांव के ही विकेश पुत्र लक्ष्मीचन्द द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामराज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 04/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 3/4(2) पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना रामराज पर पुलिस टीम का गठन किया गया। आज थाना रामराज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को जमालपुर नहर पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना रामराज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विकेश पुत्र लक्ष्मीचन्द निवासी ग्राम लालपुर थाना रामराज बताया गया है।


