Taja Report

326 पैन्ड्रोल क्लिप सहित रेलवे ट्रैक से पेन्ड्रोल क्लिप चोरी के 06 मामलों का खुलासा

मुजफ्फरनगर। थाना मंसूरपुर पुलिस ने रेलवे ट्रैक से पेन्ड्रोल क्लिप चोरी के 06 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए 03 शातिर चोर अभियुक्तगण व चोरी के सामान को खरीदने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 326 पैन्ड्रोल क्लिप, एक ट्रैक्टर-ट्राली, 02 अवैध तमंचे मय कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया है।

28 व दिनांक 31 दिसंबर को थानाक्षेत्र मंसूरपुर के अन्तर्गत डेडिकेटिड फ्रेट कारिडोर व रेलवे ट्रैक से अज्ञात चोरों द्वारा पैन्ड्रल क्लिप चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके संबंध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा क्रमशः मु0अ0सं0 351/2025 धारा 303(2) बीएनएस व 150 रेलवे एक्ट तथा मु0अ0सं0- 355/2025 धारा 303(2),62 बीएनएस व 150 रेलवे एक्ट पंजीकृत किया गया था तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा उक्त घटनाओं के सफल अनावरण हेतु थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया था।

गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31 दिसंबर की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दौराने पुलिस चैकिंग 03 शातिर चोर अभियुक्तगण व चोरी के सामान को खरीदने वाले 01 अभियुक्त को एनएच-58 से बेगराजपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 326 पैड्रल क्लिप, एक ट्रैक्टर-ट्राली, 02 अवैध तमंचे मय कारतूस व एक चाकू बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1.* मोहित पुत्र पवन सैनी नि0 ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*2.* रोहित पुत्र नन्द किशोर नि0 ग्राम जडौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*3.* निशु पुत्र चन्द्रपाल नि0 जडौदा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।

*4.* प्रवीण उर्फ भूरा पुत्र जिले सिंह नि0 ग्राम भोरा खुर्द थाना भोराकला जनपद मु0नगर हाल नि0 म0न0-1229 मौ0 जनकपुरी थाना सिविल लाईन मुजफ्फरनगर।

 

*बरामदगी का विवरण-*

???? 326 पैन्ड्रोल क्लिप

???? 01 महेन्द्रा ट्रैक्टर मय ट्राली

???? 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर

???? 01 अवैध चाकू

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा रेलवे ट्रैक से पैन्ड्रोल क्लिप व मेटल लाइनर चोरी करने का कार्य किया जाता है। हम लोग पहले रेलवे ट्रैक पर रैकी करते हैं तथा उसके बाद रात्रि के समय पेन्ड्रोल क्लिप व मेटल लाइनर की चोरी की जाती है तथा चोरी किये गये सामान को कबाड में बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा थानाक्षेत्र मंसूरपुर के साथ ही जनपद मेरठ के थाना परतापुर, थाना कंकरखेडा व थाना जानी क्षेत्रान्तर्गत भी रेलवे ट्रेक से सामान चोरी किय गया था। गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण उर्फ भूरा उपरोक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा कबाड खऱीदने का कार्य किया जाता है । उसके द्वारा अभियुक्तगण से रेलवे ट्रेक से चोरी किये सामान को खरीदा जाता था तथा उसे गलाकर बेच दिया जाता था। हमारे पास से बरामद ट्रैक्टर-ट्राली का प्रयोग हम चोरी किये सामान के परिवहन में प्रयुक्त करते हैं। आज हम यहां से चोरी किये गये सामान को ले जाने के लिये आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *