मुजफ्फरनगर। खालापार में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सभासद अन्नू कुरैशी व उसके भतीजों पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक अफसार परिवार का इकलौता बेटा था। बताया जाता है कि बाइक पर स्टंट से रोकने पर हत्या कर दी गई।
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि थानाक्षेत्र खालापार के अन्तर्गत 03 व्यक्तियों द्वारा 01 युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल युवक के परिजनों द्वारा उसे जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिला चिकित्सालय से उसे बेहतर उपचार के लिये मेरठ रेफर किया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खालापार पुलिस द्वारा परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार कठोर धाराओं में अभियोग पंजीकत किया गया है तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना खालापार पर पुलिस टीम का गठन किया गया है। शीघ्र ही अभियुक्तगण की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जायेगी।


