Taja Report

25 हजार का ईनामी मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड जनपद बागपत से वांछित तथा 25000/- रूपये का पुरस्कार घोषित शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस तथा 01 मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में दिनांक 11.01.2026 को थाना रतनपुरी पुलिस टीम रतनपुरी-राधना मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान राधना की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता हुआ दिखाई दिया जिसे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल सवार चैकिंग हेतु नही रूका तथा तेजी से मोटरसाइकिल को मोडकर भट्टे के पास से जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा मोटसाइकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। कुछ आगे चलकर बदमाश की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी तथा बदमाश मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर ईंख के खेतों में घुस गया। पुलिसटीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। बदमाश पर चेतावनी का कोई असर नही हुआ तथा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। बदमाश द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*घायल/गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* हसन पुत्र मौजूद्दीन निवासी ग्राम नंगला रियावली थाना रतनपुरी जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र 26 वर्ष

*बरामदगी का विवरण-*
✅ 01 अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर
✅ 01 मोटर साईकिल

* घायल/गिरफ्तार अभियुक्त हसन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-*
*1.* मु0अ0सं0 32/2016 धारा 392/411 भादवि चालानी थाना सरधना जनपद मेरठ
*2.* मु0अ0सं0 48/2016 धारा 411, 414, 420 भादवि चालानी थाना सरधना जनपद मेरठ
*3.* मु0अ0सं0 49/2016 धारा 25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना सरधना जनपद मेरठ
*4.* मु0अ0सं0 666/2015 धारा 379, 411 भादवि चालानी थाना बुढाना जनपद मु0नगर
*5.* मु0अ0सं0 711/2023 धारा 379, 411 भादवि चालानी थाना कोतवाली जनपद सीतापुर
*6.* मु0अ0सं0 64/2024 धारा 380 भादवि चालानी थाना बागपत जिला बागपत
*7.* मु0अ0सं0 332/2023 धारा 147, 148, 149, 307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट चालानी थाना रमाला जनपद बागपत
*8.* मु0अ0सं0 252/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट चालानी थाना रमाला जनपद बागपत (वांछित व 25,000/- का ईनामी)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*2.* उ0नि0 श्री शैलेन्द्र चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*3.* उ0नि0 श्री मोहित कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*4.* का0 294 नवीन थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*5.* का0 711गजेन्द्र मावी थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*6.* का0 854 प्रशान्त चौधरी थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।
*7.* का0 1821 प्रमोद कुमार थाना रतनपुरी, मुजफ्फऱनगर।

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त हसन उपरोक्त शातिर किस्म का चोर/लुटेरा अभियुक्त है। अभियुक्त थाना रमाला बागपत पर मु0अ0सं0- 252/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी पर जनपद बागपत से 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *