मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पी ईटी) 2025, दिनांक 6 व 7 सितंबर 2025 को होने वाली परीक्षा से संबंधित बैठक जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सैक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा पीईटी की परीक्षा दिनांक 6 व 7 सितंबर को होना है, परीक्षा से पूर्व आयोग द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गए हैं उनको अच्छे से पढ़ और समझ लें,जो दायित्व दिए गए हैं, उनका पालन करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि जनपद में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, परीक्षा केंद्रों पर दोनों दिनों में दोनों पाली में परीक्षा होगी। प्रथम पाली प्रातः 10:00 बजे से 12:00 तक में 10080 परीक्षार्थी तथा द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से 5:00 तक में 10080 परीक्षार्थी दोनों दिन चार पालियों मे कुल 40320 परीक्षार्थी जनपद में परीक्षा देंगे। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों को परीक्षा होने से पूर्ण होने से पूर्व सभी व्यवस्थाओं को सही ढंग से देख ले, कहीं पर किसी प्रकार की कोई कमी ना रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए परीक्षा के दिन सभी संबंधित अधिकारीगण परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व समय से अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच जाए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए परीक्षा केंद्र में विद्युत पंखा,कुर्सी,मेज, खिड़की आदि को अवश्य चेक कर लें। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा की बरसात का मौसम चल रहा है परीक्षा केंद्र की छतों को चेक करा लें कहीं पर घास है तो उसे साफ कराया जाए, किसी परीक्षा केंद्र पर पानी टपक रहा है तो उसको सीमेंट से शीघ्र सही करा लें। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए सीसीटीवी कैमरे सभी परीक्षा केंद्रों में संचालित रहे, बायोमेट्रिक तथा बैगेज आदि की व्यवस्था पहले पूर्ण हो जाए, इसमें किसी प्रकार की शीतलता ना बरती जाए। उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर कोई भी मोबाइल लेकर न जाए। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी बाहरी व्यक्ति दिखाई ना दे, जिनकी ड्यूटी लगाई गई है उनके पास पास अवश्य रहे । उन्होंने निर्देश दिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पर्याप्त मात्रा में ड्यूटी लगाई जाए। उन्होंने सभी सैक्टर मजिस्ट्रेट तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का परीक्षा होने से पूर्व निरीक्षण अवश्य कर लें, किसी परीक्षा केंद्र में यदि किसी परीक्षा केंद्र पर कोई कमी दिखाई देती है तो उसको दूर किया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार , सैक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक,कार्यदायी संस्था सहित सभी संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


