
मुजफ्फरनगर। जिले में ईडी की जबरदस्त छापेमारी से हड़कंप मच गया।बताया जा रहा है कि लविश चौधरी के एजेंटों पर मंसूरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान काफी सुबुत जब्त किए गए हैं। मुजफ्फरनगर के काफी लोग इस गिरोह की ठगी का शिकार हो चुके हैं।
गाजियाबाद के लोनी में भी ED ने छापेमारी की है। अलीमुद्दीन अंसारी नाम के व्यक्ति के यहां छापेमारी की गई। नवाब उर्फ लविश चौधरी के एजेंट के सुबह से Ed की टीम छापेमारी कर रही है। मंसूरपुर के घासीपुरा गांव निवासी लविश चौधरी कई फर्जी फॉरेक्स कंपनियों के जरिए 210 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। वह कुछ प्रतिशत का रिटर्न का झांसा देकर हजारों निवेशकों को चूना लगा चुका है। फरार लविश वर्तमान में दुबई में है और इंटरपोल ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। ईडी ने पहले भी दिल्ली, नोएडा, रोहतक में छापेमारी कर 170 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की थी। रिजर्व बैंक ने QFX समेत 13 प्लेटफॉर्म ब्लैकलिस्ट कर दिए हैं। अब एजेंसी 25 अन्य एजेंटों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत जारी है। मुजफ्फरनगर में लविश के क़रीबी तीन लोगों के घरों पर छापेमारी की गई है।
पैरामिलिट्री बल के साथ ईडी अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया। छापों में नकदी, दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरण जब्त किए गए। दुबई में छिपे बैठे लविश चौधरी के दिल्ली, नोएडा और रोहतक में स्थित ठिकानों पर छापेमारी पहले की गई थी।


