मुजफ्फरनगर। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा एक शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 21.21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया है।
अवैध मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले अभियुक्तगण के विरूद्ध श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन मुक्ति” अभियान एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर महोदय द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के अन्तर्गत दिनांक 23.01.2026 को थाना मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर 01 शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्कर अभियुक्त को गोल्डन पब्लिक स्कूल के पास वाली कालोनी से दौराने चैकिंग गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 21.21 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मौ0 रोजू उर्फ अज्जू पुत्र महबूब निवासी नसीरपुर थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर उम्र करीब 27 वर्ष है।


