Taja Report

मुजफ्फरनगर फ्लाईओवर से नीचे गिरी इनोवा: गुजरात निवासी 4 की मौत, एक घायल

मुजफ्फरनगर । अनियंत्रित कार 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 1 गंभीर घायल है। कार 20 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से गिरी है। सभी लोग इनोवा कार में बैठे थे। मृतकों को मोर्चरी और घायल को CHC भेजा गया है। SSP भी घायल का हाल जानने अस्पताल पहुंचे हैं। मामला छपार क्षेत्र रामपुर तिराहे का है।

घटना तब हुई जब तेज रफ्तार इनोवा कार का नियंत्रण ड्राइवर से छूट गया। कार फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। छपार पुलिस और आपातकालीन राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

मृतक

अमित, विपुल, भरत व करण

सभी निवासी गांधी नगर गुजरात

घायल जिगर निवासी गुजरात

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *