Taja Report

खतौली में आधा दर्जन सभासद रालोद छोड़ सपा में शामिल

मुजफ्फरनगर। सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि प्रदेश में सपा की बढ़ती लोकप्रियता से प्रभावित होकर आज सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के समक्ष रालोद के आधा दर्जन सभासदों व बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श के पश्चात समाजवादी पार्टी खतौली नगर अध्यक्ष पर हाजी वसीम सिद्दीकी खतौली सपा ब्लॉक अध्यक्ष नरेश कश्यप व समाजवादी लोहिया वाहिनी नगर अध्यक्ष खतौली प्रियांशु सैनी को नियुक्त करते हुए उनको मनोनयन पत्र सौंपे।

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए अभियान व संघर्ष से प्रेरित होकर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट के समक्ष आज रालोद को अवसरवादी बताते हुए रालोद सभासद खतौली नगर पालिका परिषद के वार्ड 8 से सभासद शगुफ्ता परवीन वार्ड 15 से सभासद डॉ हारून वार्ड 18 से सभासद एहतेशाम वार्ड 19 सभासद अब्दुल सत्तार वार्ड 20 सभासद आस मौहम्मद वार्ड 21 से सभासद मौहम्मद सद्दाम तथा बसपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मौ०अरशद ने समाजवादी पार्टी में आस्था जताई।सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने सभी का स्वागत व सम्मान करते हुए उनको समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की नकारा सत्ता के विरुद्ध आक्रोश है आने वाले वक्त में भाजपा व उसके सहयोगी दलों में बड़ी भगदड़ मचनी तय है।

इस अवसर पर खतौली विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा समाजवादी पार्टी खतौली के पूर्व नगर अध्यक्ष जावेद सोल्जर सपा नेता इमलाक प्रधान, सैयद ताजुद्दीन, पूर्व नगर अध्यक्ष इरशाद जाट यूथ बिग्रेड जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक गोयल एडवोकेट सपा नेता कई दानिश, एहतेशाम गुड्डू, शशांक त्यागी, गगन महावी, आशु मलिक प्रधान नबील कुरैशी, अरशद सिद्दीकी, इरफान,हुसैन राणा,कमर खान,हाजी यूसुफ, सलीम अंसारी, परवेज अली, शाहिद अली आदि मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *