Taja Report

मुजफ्फरनगर वी पी सिंह की जयंती पर अनुयायियों ने यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि

 

मुजफ्फरनगर। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह (वी पी सिह)की 94 वी जयंती के अवसर पर वी पी सिंह विचार मंच मुजफ्फरनगर ने नई मंडी आर्य समाज में एक यज्ञ किया तथा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया , उनकी ईमानदारी तथा उनके सामाजिक न्याय पर विचार गोष्ठी की, जिसकी अध्यक्षता जगदीश पांचाल व ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने की तथा कार्यक्रम में राज ऋषि आर्य, मास्टर विजय सिंह , महेश विश्वकर्मा आर्य , रामरतन पांचाल , देशपाल पांचाल , डॉक्टर राय साहब, अंकित आर्य ,अजय कुमार आर्य, यशवीर , सतबीर सिंह , अंकित कुमार, आदि लोगों ने भाग लिया

वी पी सिंह विचार मंच के लोगों ने आर्य समाज नई मंडी में यज्ञ किया तथा एक मिटिग की सभी वक्ताओ ने विश्व नाथ प्रताप सिंह के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री काल मे देश के पिछड़े वर्ग के लोगों को सामाजिक न्याय देते हुए ” मंडल रिपोर्ट ” को लागू कर पिछड़ी गरीब लोगों को 27% आरक्षण लागू किया तथा वे देश के केंद्रीय वित एवम राजस्व मंत्री व रक्षा मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए बहुत कार्य किये इससे पूर्व वीपी सिंह के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री काल मे उन्होंने हजारों गुंडे बदमाशों के एनकाउंटर कराकर प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त करने का कार्य किया था,वीपी सिंह प्रधानमंत्री ,केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय रक्षा मंत्री , उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों सुशोभित रहे परंतु आज तक उन पर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं है , वे भारत के ईमानदार नेता साबित हुए उनके कर्म में सुचिता थी , विश्वनाथ प्रताप सिंह ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन में बढ़ चढ़कर भाग लिया अपनी बहुत जमीन गरीबों को दान कर दी थी विश्वनाथ प्रताप सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी ईमानदार जननायक थे

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *