“मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को सहायता धनराशि के प्रतीकात्मक चेक किये गए वितरित ————————————————–आज 16.06.2025 को अपरान्ह 03 बजे सभागार, तहसील सदर, मुज़फ्फरनगर में भव्यता के साथ हुआ कार्यक्रम का आयोजन। ————————————————– मुख्यमंत्री के जनपद अम्बेडकरनगर में आयोजित कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण ————————————————– जिलाधिकारी द्वारा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया स्वागत ————————————————– अपर जिलाधिकारी महोदय प्रशासन द्वारा हरेंद्र जाटव सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश का किया गया स्वागत ————————————————– उपजिलाधिकारी सदर द्वारा जिलाध्यक्ष भाजपा एवम जिलाध्यक्ष रालोद का किया गया स्वागत ————————————————– किसानों का कल्याण – उत्तर प्रदेश की पहचान के स्लोगन के साथ “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को किया गया लाभान्वित, 17 मृतक कृषक के आश्रित परिवारों को दिए गए 5-5 लाख रुपये के प्रतीकात्मक चेक, बैंक खाते में धनराशि की गई हस्तांरित ————————- परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कर, उनके हितों का ध्यान रखते हुए “मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना” के अंतर्गत आश्रित परिजनों को दिया गया लाभ : कपिलदेव अग्रवाल ————————————————– आश्रित परिवारों को योजना से लाभान्वित करने के लिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद************** हरेंद्र जाटव ————————————————– किसानों / अन्नदाताओं को उत्तर प्रदेश सरकार दे रही निरन्तर सम्मान ********************* सुधीर सैनी ————————————————–किसानों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं ********************* श्री संदीप मलिक ————————————————– जनपद मुख्यालय स्तर पर आयोजित चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कपिलदेव अग्रवाल माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरेंद्र जाटव सदस्य अनुसूचित जाति आयोग उत्तर प्रदेश, सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा, संदीप मलिक जिलाध्यक्ष रालोद एवम उमेश मिश्रा जिलाधिकारी तथा संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन की रही गरिमामयी उपस्थिति ————————————————– उपजिलाधिकारी निकिता शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया।। उक्त कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में राधेश्याम गौड़ तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार प्रीति, श्रीमोहन तायलभाजपा नेता, रविकांत पाल कार्यालय प्रभारी भाजपा एवम अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसील सदर स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
