लखनऊ। सपा ने सभी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। फ्रंटल और विधानसभा स्तर के संगठन भी भंग कर दिए गए हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कुशीनगर जिलाध्यक्ष को छोड़कर सभी जिला कार्यकारिणी भंग कर दी हैं। विधान सभा अध्यक्षों सहित विधान सभा कार्यकारिणी व फ्रन्टल संगठन के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा का बड़ा संगठनात्मक बदलाव करने की तैयारी है।

Author: Taja Report
Post Views: 122