सहारनपुर। सेना के लड़ाकू हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार सहारनपुर के चिलकाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना के निकटवर्ती गांव जोधेवास में सेवा के अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि सरसावा एयरफोर्स का अपाचे हेलीकॉप्टर रूटीन अभ्यास के लिए उड़ा था। तभी अपाचे हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के चलते उसकी इमरजेंसी लैंडिंग की गई।वही हेलीकॉप्टर में सवार दोनों पायलट सुरक्षित है।

Author: Taja Report
Post Views: 75