Taja Report

वर्तमान विधायक को सजा की घोषणा के साथ मऊ विधानसभा रिक्त घोषित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विधायक अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। मऊ MP/MLA कोर्ट ने शनिवार को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी।

न्यायालय का आदेश मिलते ही आज रविवार के दिन विधानसभा सचिवालय खोला गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त करने के साथ ही मऊ सीट को रिक्त घोषित करने का आदेश जारी कर दिया।

विधानसभा सचिवालय की ओर से मुख्य निर्वाचन अधिकारी को मऊ विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव करने का प्रस्ताव भेज दिया गया। सूत्रों का कहना है- प्रदेश सरकार का प्रयास रहेगा कि बिहार चुनाव से पहले की मऊ में उपचुनाव कराया जा सके। अब्बास ओपी राजभर की पार्टी सुभासपा से मऊ सदर से विधायक थे। अब्बास को जिस मामले में विधायकी गई है, वह 2022 में हुए विधानसभा चुनाव का है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *