नई दिल्ली। 24 मई को एंट्री के बाद मानसून 18 राज्यों में दस्तक दे चुका है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र सागर द्वीप से होते हुए बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा। यह डिप्रेशन उत्तर भारत की ओर मानसून को धकेलने के बजाय विपरीत दिशा में खींचेगा।
इससे मानसून की गति धीमी हो जाएगी। दो-तीन दिनों में इसका असर दिखेगा। अनुमान है कि मानसून पर एक हफ्ते से 10 दिन का ब्रेक लग सकता है। जिससे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का इंतजार बढ़ सकता है।

Author: Taja Report
Post Views: 43