Taja Report

न्यायमूर्ति भगवान श्री शनि देव की पूजा से होगा कल्याण, राशिफल और पंचांग

पंचांग तथा राशिफल

दिनांक -17 मई 2025

दिन – शनिवार

विक्रम संवत् – 2082

अयन – उत्तरायण

ऋतु – ग्रीष्म

मास – ज्येष्ठ

पक्ष – कृष्ण

तिथि – पंचमी पूर्ण रात्री

नक्षत्र – पूर्वाषाढ़ा शाम 05:44 तक तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा

योग – साध्य प्रातः 07:49 तक तत्पश्चात शुभ

करण – कौलव शाम 05:39 तक तत्पश्चात तैतिल पूर्ण रात्री

राहुकाल – प्रातः 08:43 से 10:24 तक

सूर्योदय – 05:21

सूर्यास्त – 06:49

दिशा शूल – पूर्व दिशा में

ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 03:57 से प्रातः 04:39 तक

अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:38 से 12:32 तक

निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:44 से रात्रि 12:26 तक

सूर्य राशि- वृषभ

चंद्रमा राशि- धनु

बृहस्पति राशि – मिथुन

अग्निवास –पृथ्वी

शिववास- नंदी पर

व्रत पर्व

गाय के खुर की मिट्टी

जिसका कामकाज सफल नही होता है , पत्नी गो-शाला मे जाकर गाय के खुर की मिट्टी लाये और पति को तिलक कर के पति को काम पर भेजे तो काम जरुर सफल होता है..गाय की औरा बड़ी हितकारी होती है ।

निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये

ॐ विष्णवे नमः

निरोगी व श्री सम्पन्न होने के लिये इस मन्त्र की एक माला रोज जप करें, तो आरोग्यता और सम्पदा आती हैं ।

 

बहुत समस्या रहती हो तो

जिनको कोई तकलीफ रहती है, कर्जा है, काम धंधा नहीं चलता, नौकरी नहीं मिलती तो

सोमवार का दिन हो सुबह बेलपत्र, जल और दूध | पहले दूध और जल शिवलिंग पर चढ़ा दें फिर बेलपत्र चढ़ाएं |

त्रिदलं त्रिगुणाकारं त्रिनेत्रं च त्रियायुधं | त्रिजन्म पापसंहारम् बिल्वपत्रम शिवार्पणं ||

पाँच बत्ती वाला दीपक जलाकर रख दें और बैठकर ॐ नमः शिवाय का मन में जप जितनी देर कर सकते है करें |

 

दैनिक राशिफल

मेष राशि :- आपके व्यवहार और सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं।युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने के मौके प्राप्त होंगे।आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

 

वृषभ राशि :- किसी करीबी की बात दिल को लग सकती है।सोशल मीडिया पर बेवजह के विवादों से दूरी बनाए रखें।अत्यधिक भरोसा करने से बचें।वैवाहिक जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।मन में चिड़चिड़ापन बना रह सकता है।

 

मिथुन राशि :- आर्थिक दृष्टिकोण से दिन फायदेमंद रहेगा।संतान को कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है।साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं।घर का माहौल सुखद रहेगा।कार्यक्षमता बढ़ाने की जरूरत है।पुराने विरोधी दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

 

कर्क राशि :- आपके कार्य सही दिशा में प्रगति करेंगे।भावनाओं में बहकर निर्णय न लें,लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।विश्वसनीय मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा।लोगों का व्यवहार आपके प्रति स्नेहपूर्ण रहेगा।अन्य स्रोतों से धन लाभ संभव है।

 

सिंह राशि :- सभी काम समय पर पूरे होंगे।संगीत या कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।रुके हुए कार्य राजनीतिक सहयोग से पूरे हो सकते हैं।संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी।

 

कन्या राशि :- व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।उच्च अधिकारियों के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें।मेहनत का फल मिलेगा।माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें।मानसिक द्वंद्व बना रह सकता है।

 

तुला राशि :- कामकाज में नई योजनाओं पर ध्यान केंद्रित रहेगा।पारिवारिक व्यवसाय में तरक्की होगी।धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।रिश्तों में आई दूरियाँ सुधर सकती हैं।सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

 

वृश्चिक राशि :- सकारात्मक सोच बनाए रखें।नए प्रोजेक्ट की योजना बना सकते हैं।प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।शुभ कार्यों में धन व्यय हो सकता है।

 

धनु राशि :- आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।किसी प्रतिष्ठित संस्था से जुड़ने का अवसर मिलेगा।मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है।प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है।धार्मिक कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।

 

मकर राशि :- काम में मन नहीं लगेगा।कुछ लोग आपके प्रति ईर्ष्या रख सकते हैं।माता-पिता से मधुर व्यवहार बनाए रखें।मनोरंजन में धन खर्च हो सकता है।परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

 

कुंभ राशि :- व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा संभव है।करीबी मित्रों से संबंध मजबूत होंगे।सबकी भावनाओं का सम्मान करें।महिलाओं के लिए दिन लाभकारी रहेगा।छात्र पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे।भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास करें।

 

मीन राशि :- सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।व्यापार में मनचाहा लाभ मिलेगा।जीवनसाथी के प्रति सहृदय व्यवहार रखें।कठिन कार्य भी आसानी से पूर्ण होंगे।सहकर्मियों का अच्छा सहयोग मिलेगा।

 

आपका दिन मंगलमय हो

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *