Taja Report

मोहिनी एकादशी :पंचाग एवँ राशिफल

जय श्री श्याम

*आज का पंचांग व राशिफल*

*आज का पंचांग*

शक संवत 1947, वैशाख, शुक्ल, एकादशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर वैशाख मास प्रविष्टे 26,08 मई सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। ।

*एकादशी तिथि* मध्याह्न 12:30 तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ।

*उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र* रात्रि 09:07 तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।

*हर्षण योग* अर्धरात्रोत्तर 01:57 तक उपरांत वज्र योग का आरंभ।

*विष्टि करण* मध्याह्न 12:30तक उपरांत बालव करण का आरंभ।

*चन्द्रमा* दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

*आज के व्रत त्योहार* मोहिनी एकादशी व्रत।

*सूर्योदय* सुबह में 5:3 तक

*सूर्यास्त* शाम में 6:58 पर

*अभिजीत मुहूर्त* दोपहर 11:45 से 12:30 तक

,*राहुकाल* अपराह्न 01:30 से 03 बजे तक

*आज का उपाय* आज भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि विधान से पूजा करें।

08-मई-2025 दिन *ब्रहस्पतिवार* विक्रम संवत 2082 (ग्रीष्म ऋतु) *( सिद्धार्थीसंवत)* शकसंवत 1947 *सूर्योदय 05:34 सूर्यास्त 18:52 सूर्य- राशि (मेष) उत्तरायण*

 

*एकादशी (मोहिनी एकादशी) व्रत आज है* राधे राधे🙏

 

*प्रदोष व्रत व परशुराम द्वादशी व्रत कल रहेगा।*

 

मित्रों आज *वैशाख माह के शुक्ल पक्ष* कि *एकादशी* तिथि है आज का नक्षत्र *उत्तराफाल्गुनी* है आज चन्द्रमा *कन्या* राशि में है आज दिशाशूल :- दक्षिण दिशा में है अतः अगर इस दिशा कि यात्रा करनी पड़े तो *दही* का सेवन करके ही चले। जिससे कार्य में सफलता प्राप्त आज का *राहुकाल 14:00 से 15:30* तक रहेगा इस समय मैं कोई लेन-देन या शुभ कार्य ना करे

_______________________

 

राशिफल

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-भाग्य का साथ कुछ कमजोर रहने से कार्यों में रुकावट तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सुख में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई के साथ सलाह लेंगे। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखे, गुस्से में कोई काम रुक सकता है।

 

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। थकान और तनाव से आराम मिलेगा। आज आप आमदनी बढ़ाने के लिये नये स्त्रोतों के विषय में प्लान करेंगे। जॉब के लिहाज से समय अनुकूल हैं। आज का दिन आपके लिए बीती बातों से आगे बढ़ने का है। अतीत को छोड़कर वर्तमान और भविष्य पर ध्यान दें। व्यापारी लोगों को धन आगमन में दिक्कतें आ सकती हैं।

 

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-मित्रों के साथ यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है लेकिन व्यर्थ की यात्राओं को टालने की कोशिश करें। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। गुस्सा आने पर, बहस करने से बचें। यदि घर में किसी ख़ास या क़रीबी व्यक्ति से आपके संबंधों में कटुता आ गई है तो संबंधों को सामान्य करने का प्रयास करें।

 

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती हैं। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में भी आप सफल हो सकते हैं। सकारात्मक विचार आज के दिन आपको ऊर्जा से भरपूर रखेंगे। कामकाज में तेजी रहेगी। प्रदर्शन में सुधार से कार्यस्थल पर वरिष्ठजनों का सम्मान मिलेगा। आज ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज सुबह से ही आपका मूड अच्‍छा रहेगा।

 

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज कामकाज से संबंधित नवीन योजनाएं बनाई जा सकती है। फिजुल खर्च बढ़ेंगे। जिन्हें आप रोक नहीं पाएंगे। जीवन साथी के साथ कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है छोटी-छोटी समस्याओं को सुलझाया जा सकता है। बच्चों की किसी नकारात्मक गतिविधि के कारण आप में तनाव और क्रोध जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उनकी गलतियों को दोस्ताना पूर्ण तरीके से ठीक करने की कोशिश करें।

 

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-धन-वृद्धि और पदोन्नति के योग हैं। व्यापार में किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है। धन का निवेश सोच-समझकर करें। आपके खास आप को अनदेखा करेंगे। जिसे आप अपमान महसूस करेंगे। आपका अगर कहीं यात्रा का प्रोग्राम है तो मौके पर कैंसिल हो सकता है। शादी के इच्छुक लोगों के लिए विवाहवार्ता आज आगे बढ़ सकती है। दिल से जुड़े किसी विशेष व्यक्ति से आप की बातचीत, मन में खुशी का संचार पैदा करेगी।

 

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आपके कार्य सरलता पूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलेगी। रुके हुए छोटे-छोटे कामों को पूरा करते हैं तो सभी जगह अनुकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। आज कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां भी सामने आएंगी। और आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव व दबदबा बना रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्य उदय कारक साबित होगी।

 

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-किसी के साथ भी बातचीत के दौरान अपनी वाणी पर जरूर ध्यान दें। किसी के भेद उजागर करने से बचें। किसी बात को लेकर मन में चिंता और भय की स्थिति रह सकती है। सेहत के मामले में आज के दिन सावधानी बरतें। अगर थोड़ी सी भी लापरवाही की तो आपको आज परेशानी उत्पन्न हो सकती है। शत्रु पक्ष भी आज सक्रिय रहेगा। इलेक्ट्रिक सामान की खरीदारी आज ना करें।

 

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-अपने कार्यों में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। क्योंकि कभी-कभी आपको असमंजस जैसी स्थिति के कारण निर्णय लेने में दिक्कत उत्पन्न होगी। आज वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, जिससे आप आज पुरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। आज अगर आप यात्रा करते हैं तो सफर के दौरान कुछ परेशानी आ सकती है।

 

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन रह सकती है, जिससे मनोबल और दृढ़ता में कमी आएगी। बेवजह की चिंताओं से बचने की कोशिश करें। किसी से प्रेरित होकर आप भविष्य के लिए नई योजनाओं पर कार्य करेंगे। मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। कहीं भी व्यर्थ धन ख़र्च करने से बचना अच्छा रहेगा। यह समय किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। भाइयों और परिवारजनों का साथ आत्मविश्वास में बढ़ोतरी पैदा करेगा।

 

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। तन-मन से प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार के कारण आप आलोचना का शिकार हो सकते हैं। किसी विवाद की स्थिति में बहुत संयमित होकर व्यवहार करें और सभी की राय को महत्व दें। मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

 

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-बेवजह का आलस्य बना रहेगा। आप अपने व्यवसाय और कैरियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन सकारात्मक विचार ही आपके सच्चे मित्र बनेंगे। आज के दिन क्रिएटिव कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज आप किसी भी कीमत पर अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। काम का सामंजस्य आपके दुखों के निवारण में सहायक होगा।

 

*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *