🕉️ जयश्री राधेकृष्णा 🕉️
*दैनिक पंचांग*
*04 मई 2025 रविवार*
☀️वार——— रविवार /
☀️माह——– वैशाख /
☀️पक्ष———— शुक्ल /
☀️तिथि- सप्तमी – 07:22 तक,
उपरांत अष्टमी तिथि प्रारंभ /
☀️नक्षत्र- पुष्य – 12:54 तक,
उपरांत अश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ /
☀️करण- वणिज – 07:22 तक,
उपरांत विष्टि करण प्रारंभ/
☀️योग- गण्ड – 24:41 तक,
उपरांत वृद्धि योग प्रारंभ/
______________________
*⚛️सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ-:*
(दिल्ली समयानुसार)
सूर्योदय——–05:38
सूर्यास्त———18:57
सूर्य राशि ——– मेष
चन्द्र राशि——-कर्क
चन्द्रोदय——- 11:37
चन्द्रास्त—— 25:34
ऋतु——— ग्रीष्म
__________________
*⚛️माह एवं वर्ष-:*
शक सम्वत——– 1947
विक्रम सम्वत—— 2082
काली सम्वत——- 5127
मास पूर्णिमांत—– वैशाख
मास अमांत ——– वैशाख
_______________________
*⚫अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)-:*
दुष्टमुहूर्त17:11 से 18:04 तक
कुलिक17:11 से 18:04 तक
*राहु काल17:17 से 18:57 तक*
कालवेला/अर्द्धयाम11:51 से 12:44 तक
⭕दिशा शूल—- पश्चिम
_____________________
*⚛️शुभ समय (शुभ मुहूर्त)-:*
ब्रह्म मुहूर्त 4:00 से 5:00 तक
अभिजीत11:51 से 12:44 तक
विजय मुहूर्त 14:30 से 15:22 तक
गोधूलि बेला18:53 से 19:15 तक
सर्वार्थसिद्धि योग05:38 से 12:54 तक
________________________
*⚛️आज के व्रत- त्यौहार-:*
* आज भानु सप्तमी /
* आज रवि पुष्य योग सूर्योदय से 12:54 तक/
________________________
*☀️ आज रविवार विशेष-:*
* सूर्य नारायण को जल अर्पित करें, इस दिन गायत्री मंत्र का जप करना भी शुभ कारक है।
* रविवार के दिन छोटा सा हवन करके उसमें गायत्री मंत्रों की आहुति देना काफी कल्याणकारी माना गया है।
* शास्त्र मतानुसार रविवार के दिन पीपल व तुलसी वृक्ष को छूना व पत्ते तोड़ना इत्यादि वर्जित है।
* ज्योतिष के अनुसार यदि यश, मान- सम्मान व व्यापार व रोजगार में बाधा उत्पन्न होती है और जन्म कुंडली में सूर्य अशुभ अवस्था में है तो रविवार का व्रत करने से सूर्य के अनुकूलता प्राप्त होती है
* ध्यान रहे रविवार के व्रत में किसी भी प्रकार का नमक खाना वर्जित है। रविवार के दिन आंवला भी नहीं खाना चाहिए।
➖➖➖➖➖➖➖
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।।
राशिफल
मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आप विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही नए कार्य व्यापार भी आरंभ होंगे। सोची-समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। कामकाजी जीवन में मेहनत का फल मिलेगा। बड़ा प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है। उपलब्धियों पर गर्व करेंगे। नए अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। आपकी स्थिति मजबूत होगी।
वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-नौकरी मे पदोन्नति संभव है। आपका कार्यभार बढ़ेगा। दोपहर बाद विपरीत परिस्थिति बन सकती है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें, तो उचित है। जल्दबाजी और लापरवाही न करें। कमियों पर काबू रखना जरूरी है। नकारात्मक लोगों से दूरी रखें। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यवस्थित दिनचर्या रखने से खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। विवाह संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-वरिष्ठ अधिकारी एवं सहकर्मियों का सहयोग मिलता रहेगा। रिश्तों में स्थिरता और खुशी महसूस होगी। किसी रिश्ते में हैं, तो साथी के साथ संतुलित और प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में ऊर्जा और स्थिरता का अनुभव करेंगे। खुद की देखभाल पर ध्यान दें। पोषण से भरपूर आहार और ध्यान आपके शरीर और मन दोनों को संतुलित रखेगा। त्वचा और बालों की देखभाल का भी ध्यान रखें।
कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-मित्रों और सगे संबंधियों के साथ दूरियां महसूस करेंगे। सकारात्मक बातों का सहारा लेकर आप अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं। किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपकी रूचि समाज सेवा के कार्यों में बढ़ेगी। आप आज ऊर्जा से भरे हैं। अगर आप एक लक्ष्य बनाकर चलते हैं तो आपको विशेष लाभ मिलेगा। आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे।
सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आप अपने अंदर नए विचारों का समावेश पाएंगे। अपने खान-पान और सेहत का ख्याल रखें। आपके प्रियजन का संदेश दिन को महत्वपूर्ण और खुशनुमा बनाएगा। परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी। हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। आज कुछ नकारात्मकता महसूस कर सकते हैं। बेवजह की यात्रा को टालने का प्रयास करें। आपको अपनी सेहत की तरफ भी उचित ध्यान देने की जरूरत है।
तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की रायज जानने की कोशिश करनी चाहिए। आज के दिन अधिकांश समय ख़रीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आप विचारों और प्रेरणा से भरे हुए हैं। कामकाज संबंधी यात्राएं भी हो सकती हैं। यात्रा अगर करते हैं तो विशेष रूप से सावधानी रखने की जरूरत होगी। खरीदारी करते समय ध्यान रखें। अति आत्मविश्वास से बचें। नौकरी को लेकर स्थानांतरण के संभावनाएं बढ़ रही है, किसी लोभ या लालच में आकर नौकरी में बदलाव करना ठीक नहीं। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-मानसिक तनाव कम होगा, आज आप बहुत हल्कापन महसूस कर सकते हैं। लंबे समय से किसी बात को लेकर आप चिंतित थे तो आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने उत्साह में वृद्धि होगी। सामूहिक कार्यों में सब की सलाह से आगे बढऩा लाभदायक रहेगा। संतान के कार्य व्यवहार को लेकर आप संवेदनशील रहेंगे। प्रियजनों से भेंट होने पर प्रसन्न होंगे। आज मन में आशावादी विचारों का प्रवाह रहेगा।
मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-मित्रों का व अपने परिचितों का रूखा व्यवहार आपको परेशानी दे सकता है। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। यात्रा का योग भी बन सकता है। संतान की पढ़ाई के प्रति निष्क्रियता को लेकर चिंतित रहेंगे। आपको थोड़ा सजग रहना होगा क्योंकि यह समय आपकी नौकरी में समस्याएं उत्पन्न करके परेशानी ला सकता है। इसलिए जागरूक रहें। किसी पर अधिक विश्वास नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-अचानक बने बनाए कार्य में विघ्न आ सकता है। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। किसी से मदद लेने में कोई बुराई नहीं है। आपके साथ सब अच्छा होगा। आज आपके लिए दिन थोड़ा विवाद या बहस वाला हो सकता है। जीवनसाथी से किसी मामले में बहस हो सकती है। कुछ समय योग और ध्यान करना आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको बढ़ते हुए खर्चों के प्रति लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-सकारात्मक दृष्टि और ऊर्जा के साथ विभिन्न् स्थितियों में अच्छा बदलाव लाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल की कमी के कारण कुछ परेशानी रह सकती है। मन में कुछ चीजों को लेकर भटकाव या विचलन हो सकता है। संतान का जिद्दी या अड़ियल रवैया आपको परेशान कर सकता है। विवेक का प्रयोग करें। बेकार बातों में समय नष्ट न करें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में निराशा महसूस करेंगे। मांगलिक उत्सव में शामिल होंगे।
*आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।*
