मुजफ्फरनगर। आज आर्य समाज रोड स्थित D.A.V. इंटर कॉलेज परिसर में, Lion’s Club Unnati द्वारा आयोजित समाज सेवा की दिशा में तीन महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण राज्य मंत्री (कौशल विकास)श्री कपिलदेव अग्रवाल जी के द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर निम्नलिखित सेवाओं का लोकार्पण किया-
1. नव निर्मित अंतिम यात्रा वाहन – जिसे नई मंडी श्मशान घाट के लिए समर्पित किया गया, ताकि आमजन को सुविधा एवं सम्मानजनक अंतिम विदाई हेतु सहयोग मिल सके।
2. आधुनिक कंप्यूटर लैब – D.A.V. इंटर कॉलेज में स्थापित की गई, जिससे छात्रों को तकनीकी शिक्षा में बेहतर संसाधन मिल सकें।
3. वाटर कूलर सुविधा – G.I.C. इंटर कॉलेज में स्वच्छ और शीतल पेयजल की सुविधा हेतु लगाया गया।
यह आयोजन सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समाज के सभी वर्गों के लिए यह सेवाएं निश्चित ही उपयोगी होगी।
