Taja Report

बिना अनुमति के काटी जा रही अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

मुजफ्फरनगर। उप जिलाधिकारी सदर के नेतृत्व में बिना अनुमति के काटी जा रही अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा के नेतृत्व में पुरकाजी क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसमें मु0 नगर विकास प्राधिकरण व जिला पंचायत की अनुमति के बगैर लगभग 6 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार अमित कुमार, राजस्व विभाग, थाना पुरकाजी पुलिस टीम और बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद रही। प्रशासन को लंबे समय से इस अवैध कॉलोनी को लेकर शिकायतें मिल रही थीं। जाँच के बाद पाया गया कि उक्त भूमि पर बिना किसी वैध स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध कॉलोनी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और इसी संकल्प के साथ यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सदर तहसील क्षेत्रांतर्गत अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान का उद्देश्य शहरी विकास की दिशा में पारदर्शिता और नियमानुसार व्यवस्था कायम करना है। साथ ही महोदया द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वाले भू-माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *