Taja Report

बैसाखी विशेष : पंचाग एवँ राशिफल

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌤️ *दिनांक – 13 अप्रैल 2025*

🌤️ *दिन – रविवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2082 (गुजरात – महाराष्ट्र अनुसार 2081)*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन – उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*

🌤️ *मास – वैशाख (गुजरात-महाराष्ट्र के अनुसार चैत्र)*

🌤️ *पक्ष – कृष्ण*

🌤️ *तिथि – प्रतिपदा पूर्ण रात्रि तक*

🌤️ *नक्षत्र – चित्रा रात्रि 09:11 तक तत्पश्चात स्वाती*

🌤️ *योग – हर्षण रात्रि 09:40 तक तत्पश्चात वज्र*

🌤️ *राहुकाल – शाम 05:23 से शाम 06:57 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:22*

🌤️ *सूर्यास्त – 06:56*

👉 *दिशाशूल – पश्चिम दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- प्रतिपदा वृद्धि तिथि*

 

💥 *विशेष प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

 

*💥 रविवार के दिन स्त्री- सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

 

💥 *रविवार के दिन मसूर की दाल, अदरक और लाल रंग का साग नहीं खाना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75.90)*

 

💥 *रविवार के दिन काँसे के पात्र में भोजन नहीं करना चाहिए।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, श्रीकृष्ण खंडः 75)*

 

💥 *स्कंद पुराण के अनुसार रविवार के दिन बिल्ववृक्ष का पूजन करना चाहिए। इससे ब्रह्महत्या आदि महापाप भी नष्ट हो जाते हैं।*

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌷 *मेष-संक्रांति* 🌷

 

➡ *14 अप्रैल 2025 सोमवार को संक्रांति (पुण्यकाल : सूर्योदय से दोपहर 12:27 तक)*

 

🙏🏻 *इसमें किया गया जप, ध्यान, दान व पुण्यकर्म अक्षय होता है ।*

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌷 *आरती में कपूर का उपयोग* 🌷

 

🔥 *कपूर – दहन में बाह्य वातावरण को शुद्ध करने की अदभुत क्षमता है | इसमें जीवाणुओं, विषाणुओं तथा सूक्ष्मतर हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने की शक्ति है | घर में नित्य कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता है, शरीर पर बीमारियों का आक्रमण आसानी से नहीं होता, दु:स्वप्न नहीं आते और देवदोष तथा पितृदोषों का शमन होता है |*

 

🙏🏻

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌷 *वैशाख मास माहात्म्य* 🌷

 

🙏🏻 *वैशाख मास सुख से साध्य, पापरूपी ईंधन को अग्नि की भाँति जलानेवाला, अतिशय पुण्य प्रदान करनेवाला तथा धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष – चारों पुरुषार्थों को देनेवाला है ।*

 

🙏🏻 *देवर्षि नारदजी राजा अम्बरीष से कहते हैं : ‘‘राजन् ! जो वैशाख में सूर्योदय से पहले भगवत्-चिंतन करते हुए पुण्यस्नान करता है, उससे भगवान विष्णु निरंतर प्रीति करते हैं ।*

 

🙏🏻 *पाप तभी तक गरजते हैं जब तक जीव यह पुण्यस्नान नहीं करता ।*

 

🙏🏻 *वैशाख मास में सब तीर्थ आदि देवता बाहर के जल (तीर्थ के अतिरिक्त) में भी सदैव स्थित रहते हैं । सब दानों से जो पुण्य होता है और सब तीर्थों में जो फल होता है, उसीको मनुष्य वैशाख में केवल जलदान करके पा लेता है । यह सब दानों से बढकर हितकारी है ।*

 

🙏🏻

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌷 *वैशाख मास* 🌷

 

🙏🏻 *(इस मास में भक्तिपूर्वक किये गये दान, जप, हवन, स्नान आदि शुभ कर्मों का पुण्य अक्षय तथा सौ करोड़ गुना अधिक होता है। – पद्म पुराण)*

 

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🙏🏻🌷🍀🌹🌻🌺🌸💐🌼🙏🏻

*🌻 रविवार, १३ अप्रैल २०२५🌻*

*आज का राशिफल*

*🐐🐂💏💮🐅👩*

〰️〰️〰️〰️〰️〰️

*मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)*

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर घर आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएंगे, लेकिन आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप बिजनेस में आप चांद लगाएंगे।

 

*वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला सुलझेगा, जिसके लिए आपको मेहनत अधिक करनी होगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले। आपको व्यर्थ के झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की कोशिश करेंगे।

 

*मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)*

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ ना मिलने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।

 

*कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी मन की इच्छा पूरी होने से आप पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुश खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने बिजनेस में किसी को पार्टनर ना बनाएं, नहीं तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।

 

*सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी पढ़ाई-लिखाई में की गई मेहनत रंग लाएगी।

 

*कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*

आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा।

 

*तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में ढील दे रहे हैं, उन्हें बाद में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने पिताजी से कम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। नौकरी में आपकी पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

*वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपके बिजनेस में धन को लेकर समस्या चल रही थी, तो आप उधार ले सकते हैं। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सामाजिक कामों में आप काफी आगे रहेंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। आपके जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।

 

*धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)*

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव भी आपके मन में रहेगा, लेकिन आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। आप परिवार के सदस्यों को लेकर किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आपने यदि किसी नौकरी के लिए अप्लाई किया था, तो वहां से आपको ऑफर आ सकता है।

 

*मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)*

आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपके खिलाफ कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।

 

*कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आप जिसमें काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी सोच से आपके सहयोगी भी काफी खुश रहेंगे। आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कुछ कोई गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपकी बॉस आपको किसी बड़े-बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपनी बिजनेस को आगे तक ले जाने की कोशिश के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं।

 

*मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)*

आज का दिन आपके लिए धन के मामले में कमजोर रहने वाला है। आपको किसी पैतृक संपत्ति से भी नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी से धन को लेकर कोई वादा सोच समझकर करना होगा। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान आपसे किसी नए कोर्स में दाखिला लेने के लिए जिद कर सकती है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। माताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *