Taja Report

आज बाला जी महाराज की इन राशियों पर होगी कृपा

🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🌤️ *दिनांक – 12 अप्रैल 2025*

🌤️ *दिन – शनिवार*

🌤️ *विक्रम संवत – 2082 गुजरात अनुसार 2081*

🌤️ *शक संवत -1947*

🌤️ *अयन – उत्तरायण*

🌤️ *ऋतु – वसंत ॠतु*

🌤️ *मास – चैत्र*

🌤️ *पक्ष – शुक्ल*

🌤️ *तिथि – पूर्णिमा 13 अप्रैल प्रातः 05:51 तक तत्पश्चात प्रतिपदा*

🌤️ *नक्षत्र – हस्त शाम 06:08 तक तत्पश्चात चित्रा*

🌤️ *योग – व्याघात रात्रि 08:41 तक तत्पश्चात हर्षण*

🌤️ *राहुकाल – सुबह 09:31 से सुबह 11:05 तक*

🌤️ *सूर्योदय – 06:23*

🌤️ *सूर्यास्त – 06:55*

👉 *दिशाशूल – पूर्व दिशा मे*

🚩 *व्रत पर्व विवरण- व्रत पूर्णिमा,चैत्री पूर्णिमा,वैशाख स्नान आरम्भ,श्री हनुमानजी का प्राकट्य दिवस*

💥 *विशेष पूर्णिमा एवं व्रत के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *हनुमान जन्मोत्सव* 🌷

🙏🏻 *जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। कभी कोई विरोधी परेशान करता है तो कभी घर के किसी सदस्य को बीमारी घेर लेती है। इनके अलावा भी जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा ही रहता है। ऐसे में हनुमानजी की आराधना करना ही सबसे श्रेष्ठ है। इस बार 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव है। हनुमानजी की कृपा पाने का यह बहुत ही उचित अवसर है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में कोई संकट न आए तो नीचे लिखे मंत्र का जप हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें। प्रति मंगलवार या शनिवार को भी इस मंत्र का जप कर सकते हैं।*

🌷 *मंत्र*

*ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा*

🙏🏻 *जप विधि*

👉🏻 *- सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।*

👉🏻 *- इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।*

👉🏻 *- पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।*

👉🏻 *- जप के लिए लाल मूँगे की माला का प्रयोग करें।*

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🌷 *वैशाख मास स्नान आरंभ* 🌷

🙏🏻 *चैत्र शुक्ल पूर्णिमा से वैशाख मास स्नान आरंभ हो जाता है। यह स्नान पूरे वैशाख मास तक चलता है। इस बार वैशाख स्नान 12 अप्रैल, शनिवार से प्रारंभ हो रहा है ।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण में वैशाख मास को सभी मासों में उत्तम बताया गया है। पुराणों में कहा गया है कि वैशाख मास में सूर्योदय से पहले जो व्यक्ति स्नान करता है तथा व्रत रखता है, वह भगवान विष्णु का कृपापात्र होता है। स्कंदपुराण में उल्लेख है कि महीरथ नामक राजा ने केवल वैशाख स्नान से ही वैकुण्ठधाम प्राप्त किया था। इसमें व्रती को प्रतिदिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व किसी तीर्थस्थान, सरोवर, नदी या कुएं पर जाकर अथवा घर पर ही स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय अर्ध्र्य देते समय नीचे लिखा मंत्र बोलना चाहिए-*

🌷 *वैशाखे मेषगे भानौ प्रात: स्नानपरायण:।*

*अध्र्यं तेहं प्रदास्यामि गृहाण मधुसूदन।।*

🙏🏻 *वैशाख व्रत महात्म्य की कथा सुनना चाहिए तथा ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का यथासंभव जप करना चाहिए। व्रती को एक समय भोजन करना चाहिए। वैशाख मास में जलदान का विशेष महत्व है। इस मास में प्याऊ की स्थापना करवानी चाहिए। पंखा, खरबूजा एवं अन्य फल, अन्न आदि का दान करना चाहिए।*

🙏🏻 *स्कंदपुराण के अनुसार इस मास में तेल लगाना, दिन में सोना, कांसे के बर्तन में भोजन करना, दो बार भोजन करना, रात में खाना आदि वर्जित माना गया है। वैशाख मास के देवता भगवान मधुसूदन हैं।*

 

 

🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

 

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनायें बधाई और शुभ आशीष

दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

 

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

 

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

 

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

 

 

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

 

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

 

 

 

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

 

 

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप कार्य क्षेत्र से कुछ समय निकालकर मित्र परिवार के साथ मनोरंजन में व्यतीत करेंगे परन्तु आज दुर्व्यसनों से दूर रहना अति आवश्यक है शरीर के साथ मान हानि भी होने की संभावना है। हालांकि आज परोपकार का शुभ फल किसी न किसी रूप में मिलने की आशा है। कार्य क्षेत्र पर कम समय देने के बाद भी संतोषजनक धन लाभ हो जाएगा साथ ही अतिआत्मविश्वास की भावना भी बढ़ेगी जो कि आगे के लिए नुकसान दे सकती है। दाम्पत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा। सन्तानो की प्रगति से आत्मसंतोष होगा। सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी। आकस्मिक आने वाले क्रोध से बचें।

 

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज दिन का आधा भाग व्यर्थ के कार्यो की व्यस्तता में बीतेगा लेकिन मध्यान के समय से मानसिक तनाव अनुभव करेंगे। घरेलु वातावरण पहले ही अशान्त रहेगा बाहर भी किसी से धन या अन्य विषयों को लेकर बहस हो सकती है। पर्यटन की योजना भी बिगड़ सकती है। घर के सदस्य की सेहत आकस्मिक ख़राब होने की संभावना है। आर्थिक लेन देन आज ना करें। पुराने रुके कार्य असफल होने से धन अटक सकता है। प्रेम-प्रसंगों से दूरी बनाए रखें अन्यथा मायूसी मिलेगी धन की कमी रहेने से महत्त्वपूर्ण योजनाएं लटकेगी।

 

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन आप सुख शांति से बितायेंगे। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी। घर में मांगलिक कार्य के कारण अथवा अन्य घरेलु कार्यो में अधिक व्यस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी मध्यान बाद आशा के अनुरूप व्यवसाय होने से धन लाभ होगा। सुख सुविधा बढ़ाने के ऊपर फिजूल खर्च भी अधिक रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से चहल-पहल रहेगी। आज किसी के ऊपर अतिविश्वास हानि भी करा सकता है। आय के नविन साधनों की प्राप्ति होगी। घर में आनंद का वातावरण रहेगा। महिलाए मनोकामना पूर्ति होने पर उत्साहित रहेंगी।

 

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा। आर्थिक रूप से मध्यान तक का समय ठीक रहेगा रुके कार्यो से धन की आवक होगी इसके बाद धन लाभ की अपेक्षा खर्च अधिक रहेंगे। परिवार में पैतृक संपत्ति अथवा अन्य कारणों से अहम् को लेकर टकराव हो सकता है। निजी व्यवसाय अथवा नौकरी में अतिरिक्त कार्य मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे। आज किसी के बीच बचाव अथवा जमानती ना बने परोपकार का भी उल्टा इल्जाम लग सकता है। संध्या का समय थकान वाला लेकिन मानसिक रूप से प्रसन्नता दायक रहेगा।

 

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। कुछ विशेष कार्य नहीं रहने के कारण मध्यान तक आलस्य करेंगे। मध्यान बाद सेहत भी थोड़ी प्रतिकूल बनने लगेगी पिडली में अकड़न अथवा शरीर में निष्क्रियता रहने की सम्भवना है। घर में व्यर्थ के विवाद रहने से गृहस्थ से भी मन ऊबने लगेगा। आज कोई आपकी चुगली भी कर सकता है परंतु इसका आपके व्यक्तित्त्व पर असर नहीं पड़ेगा। प्रातः काल पूर्व में किये गए अनुबंधों से थोड़ा लाभ हो सकता है इसके बाद धन लाभ की इच्छा पूर्ण होने मुश्किल है। परिजनों से विचारो में मतभेद रह सकता है। आज जोखिम किसी भी कार्य मे ना लें बेहतर रहेगा।

 

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप महत्त्वपूर्ण कार्यो को भी दरकीनार करके अपनी मन पसंद गतिविधियों में दिन व्यतीत करना अधिक पसंद करेंगे। कार्य स्थल पर पहले से व्यवस्था करने से निर्धारित योजनाओं में विघ्न नहीं आ पाएंगे। किसी वरिष्ठ सामाजिक व्यक्ति से भेंट होने से भविष्य के लिए लाभ के द्वार खुलेंगे। कार्य क्षेत्र अथवा रिश्तेदारी से शुभ समाचार मिलेंगे। दोपहर के बाद के समय उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा। अपव्यय भी अधिक रहेंगे। आज वैसे तो आप धार्मिक एवं परोपकारी रहेंगे फिर भी प्रलोभन से बचें आज स्वाभाविक रूप से ही लाभदायीं दिन है। बाहर की तुलना में घर मे अधिक सुख शान्ति अनुभव होगी।

 

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको दोपहर के बाद कष्ट का सामना करना पड़ेगा इससे पहले आवश्यक कार्य पूर्ण कर लें। व्यापार अथवा सामाजिक क्षेत्र में भी धोखा होने की अधिक संभावना है सतर्क रहें। कार्य क्षेत्र पर पूर्ण अनुबंध अचानक निरस्त होने से धन की समस्या खड़ी होगी। क्रोध की भावना बढ़ने से घर बाहर का वातावरण अशान्त बनेगा। किसी के बनाये षड्यंत्र में फंस सकते है। किसी भी अनैतिक गतिविधि से बचकर रहें। मित्र प्रियजनों के साथ ख़ुशी के पल अचानक गम में बदल सकते है। बेहतर रहेगा आज का दिन घर में ही ईश्वरीय आराधना में व्यतीत करें।

 

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन आपके लिये आपके लिए अनुकूल रहेगा। मध्यान तक ज्यादा झंझट वाले कार्य से बचने का प्रयास करेंगे।किसी मनोकामना की पूर्ति के लिए थोड़ा इन्तजार करना पदेगा परंतु मध्यान के आस-पास इसके पूर्ण होने से ख़ुशी मिलेगी। परिजनों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध जुड़ेंगे अधिक भावनाओ में बहकर सामर्थ्य से अधिक खर्च करने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज गूढ़ पारलौकिक रहस्यों को जानने में भी रूचि दिखाएँगे। धार्मिक क्षेत्र की लघु यात्रा हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर तालमेल की कमी देखने को मिलेगी मित्र परिचितों से बात करते समय विवेक का परिचय दें अपमान होने की संभावना है। उच्च-निम्न रक्तचाप संबंधित समस्या हो सकती है।

 

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। घर एवं बाहर अनुकूल वातावरण मिलने से मनचाहा कार्य करने में सुविधा रहेगी आज किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के बनने की भी सम्भवना है बस स्वभाव का सनकीपन आज ना दिखाए अन्यथा फल विपरीत हो सकते है। धार्मिक गतिविधयों में जाने से मानसिक शांति मिलेगी। विदेश से आनंद दायक समाचार मिलने की संभावना है अथवा विदेश जाने में आ रही बाधा शांत होने से राहत मिलेगी। घर में सुख के साधनो की खरीददारी पर खर्च करेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन शुभ रहेगा कार्य व्यवसाय में मध्यान तक कोटा पूरा कर लेंगे। संध्या का समय परिवार के साथ बितायेंगे।

 

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन पिछले कल से थोड़ा बेहतर रहेगा बस मध्यान तक का समय धैर्य से बिताने का प्रयास करें वैसे तो आज व्यर्थ की बातों को अनदेखा करने का प्रयास करेंगे लेकिन बीच-बीच में वातावरण ख़राब होने से क्रोध आएगा। आर्थिक विषय भी आज खास परेशान करेंगे। भागीदारी के कार्य में हानि होने की संभावना भी है। लंबी यात्रा होने की संभावना है परंतु इससे कोई विशेष प्रयोजन सिद्ध नहीं कर पाएंगे। आज किसी सरकारी उलझन में भी फंस सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सर्जरी अथवा अन्य महंगे इलाज अधिक छान-बीन के बाद ही कराये। परिजनों से मन का भेद ना छुपाएं।

 

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन परिवार में अप्रिय घटना घटित होने से दुख के प्रसंग बनेंगे। प्रातः काल का समय आलस्य में बीतेगा। मध्यान तक वाणी व्यवहार को संयमित रखे किसी आस-पडोसी से वर्चस्व को लेकर टकराव की स्थिति बनने की संभावना है। धैर्य से कार्य करें आज किसी ना किसी की उत्तेजक वाणी मानसिक संतुलन बिगड़ सकती है। दोपहर के बाद से राहत मिलने लगेगी बुद्धि विवेक से काम लेंगे आज परिजनों के साथ यात्रा पिकनिक पर भी खर्च करेंगे परन्तु गलतफहमी के कारण सामंजस्य बैठाना मुश्किल साबित होगा। धन लाभ आकस्मिक होगा। आध्यात्म से जुड़ेंगे।

 

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बेहतर रहने वाला है परंतु विदेश सम्बंधित कार्यो में व्यवधान आने अथवा विदेश स्थित जातको को आकस्मिक कष्ट देखना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिक समय ना देने पर भी आशा से अधिक लाभ होगा। सामाजिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा मान बढ़ने से गर्वित अनुभव करेंगे समाज मे छवि धनी लोगो जैसी बनेगी। व्यवसाय के सिलसिले से बन रही यात्रा की योजना अचानक बदलने से घर पर समय दे पाएंगे परिजन किसी न किसी कारण से आप पर गर्व करेंगे चाहे व्यक्तिगत स्वार्थ ही हो। ख़राब पेट के कारण थोड़ा असहज रहेंगे। खान-पान में सावधानी रखें।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *