Taja Report

मुजफ्फरनगर पहुंचे सतीश महाना का मंत्री कपिल देव ने किया स्वागत

मुज़फ्फरनगर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर अध्यक्ष जी का किया स्वागत! विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना कुछ देर में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे और वहां जनपद के उद्यमियों मुलाकात करेंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना अपने दो दिवसीय भ्रमण पर गुरूवार शाम जिला मुख्यालय पहुंचे तो भाजपा और रालोद नेताओं केस ाथ ही मंत्री और विधायकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सतीश महाना ने कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद से उनका गहरा सम्बंध और दिल का नाता है। यूपी सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, रालोद विधायक मिथलेश पाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुण्डीर, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, विजय शुक्ला, रूपेन्द्र सैनी, गीता जैन, पवन अरोरा, अशोक बाठला सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

खतौली। आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना यहां पहुुंचे तो भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष का खतौली बाईपास पर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामकुमार सहरावत, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार छाबड़ा, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रभात राठी, भाजपा मीडिया प्रभारी पवन अरोरा, सभासद दल के नेता मनोज वर्मा, विनय भाई, पुष्पेंद्र अरोरा, राजू सिंह, सतीश नागपाल, अजय गुप्ता, मनीष चौधरी, आदेश गुप्ता व प्रवीण ठकराल उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *