सहारनपुर । अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर सुबह 8:15 बजे अदा होनी शुरू हो गई है। लोग नमाज के दौरान देश मे अमन चैन की दुआ मांग रहे हैं। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की व्यवस्था पूरी तरह से मुस्तैद रही। सुबह से ही लोग घर से निकलकर ईदगाह के लिए निकले। मस्जिद कम्पनी बाग पुरानी चुंगी में सुबह 6:30 बजे नमाज हुई। मस्जिद शाहविलायत में सुबह 6:30 बजे नमाज हुई। मदीना मस्जिद लिंक रोड में सुबह 6:30 बजे नमाज हुई। शाही मस्जिद हिरन मारान में 6:45 बजे नमाज हुई। पुरानी जामा मस्जिद में 7 बजे नमाज हुई। मदरसा मज़ाहिर उलूम वक़्फ में 7 बजे नमाज हुई।ईद की नमाज के बाद सोमवार को मुस्लिम समुदाय ने सहारनपुर में शाही ईदगाह से शहर के घंटाघर चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान फलस्तीन का झंडा लहराकर समर्थन में नारा ए तदबीर अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए गए।लोगों ने फ्लस्तीन में मुस्लिमों पर ज्यादती का आरोप लगाया। वहीं, मेरठ में भी नमाज पढ़ने पहुंचे लोगों ने फलिस्तीन के समर्थन का बैनर दिखाया।
सहारनपुर में सोमवार सुबह शहर की शाही ईदगाह समेत जिले की विभिन्न मस्जिदों व ईदगाहों पर शांतिपूर्ण ढंग से नमाज पढ़ी गई।इस दौरान डीएम मनीष बंसल व एसएसपी रोहित सिंह सजवाण खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे, जबकि कमिश्नर अटल कुमार राय व डीआइजी अजय कुमार साहनी भी स्थिति पर नजर बनाए रहे।
शाही ईदगाह पर नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोग पैदल और बाइकों पर जुलूस के रूप में घंटाघर की ओर रवाना हुए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने नारा ए तदबीर अल्लाह हू अकबर के जमकर नारे लगाए।इतना ही नहीं फलस्तीन का झंडा लहराकर समर्थन में खूब नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद भारी पुलिसबल की मौजूदगी के चलते मुस्लिम समुदाय के लोग चंद मिनटों बाद ही आगे बढ़ गए।
नारेबाजी और फलस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान घंटाघर पर जाम लग गया। वाहनों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही नमाजों ने घंटाघर पहुंचने के बाद इमरान मसूद मुर्दाबाद के भी नारे लगाए जिला प्रशासन और पुलिस ने वी मुश्किल समझा कर भीड़ को तितर बितर किया।
