व्यापारियों का महाकुंभ लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित
मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का महाकुंभ एवं 3 साल बाद हुए चुनाव में प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ I यहां मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी, विशिष्ट अतिथि प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, सुनील सिंघी जी अध्यक्ष व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार, असीम अरु कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल रहे I उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने अगले 3 साल का विजन पेश करते हुए कहा कि ऑनलाइन बाजार की नीतियों के खिलाफ पूरे साल भर अभियान चलेगा क्योंकि इसकी सारी प्रक्रिया गुमराह करने वाली है I बाल श्रम, विसंगति के खिलाफ भी अभियान चलाने का फैसला हुआ I हजारों की संख्या में जुटे प्रदेश भर के व्यापारियो ने सरकारी अफसर द्वारा उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए सड़कों पर उतरने की चेतावनी भी दी है I पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी का उद्बोधन एक राष्ट्र एक चुनाव पर बहुत ही सारगर्भित था उन्होंने बताया कि यदि यह भारत में संभव हो गया तो भारत की ग्रोथ दर 7.5 % से 9 % तक हो जाएगी, जिसमें देश के विकास को पंख लगेंगे I उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक एवं असीम अरुण जी ने व्यापारियों की हर समस्याओं के निराकरण करने का आश्वासन दिया I अशोक कंसल जी ने अपने उद्बोधन में जीएसटी संबंधित विसंगतियों के बारे में विस्तार से बताया I दिनेश बंसल जी ने फ़ूड विभाग के मानकों के विषय में अपनी बात रखी I सभी जिले के प्रतिनिधियों ने व्यापार में आ रही समस्याओं के विषय में सदन को अवगत कराया I सभा के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सभी व्यापारी बंधुओ का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद व्यक्त किया I कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कंसल, दिनेश बंसल, सरदार सुलखन सिंह, राजेश जैन, संजय जैन, बाबूराम मलिक, अंजू शर्मा, अनिल तायल, सुनीता शर्मा, सचिन शर्मा इत्यादि व्यापरीकरण उपस्थित रहे I
