उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जांगथांग के पास आज दोपहर लगभग 12:00 बजे हिमस्खलन/ग्लेशियर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया मार्ग को सुचारू करने के लिए कार्य जारी है। हिमस्खलन के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन और बी.आर.ओ. की टीमें राहत और बहाली कार्यों में जुटी हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे मौसम साफ होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

Author: Taja Report
Post Views: 104