मुजफ्फरनगर। ध्यान योग आश्रम का उद्घाटन एक भव्य समारोह के साथ किया गया जिसके साथ होली मिलन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
पचेंडा रोड स्थित श्री ज्ञान योग भगवान आश्रम का उद्घाटन 108 महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा यतिदरानंद गिरि जी महाराज एवं महेश आश्रम महाराज दंडी स्वामी शुक्रताल महादेव आश्रम जी के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इसी के साथ उद्घाटन के मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। स्वामी श्री भगवान आश्रम के इस आश्रम का भव्य उद्घाटन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला आश्रम के स्वामी, श्री भगवान आश्रम, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, रवि शर्मा, रमन शर्मा, मेंबर हिमांशु कौशिक, अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Author: Taja Report
Post Views: 59