Taja Report

मुजफ्फरनगर भारत विकास परिषद मेन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा न्यू दावत पार्टी हॉल में होली का रंगारंग कार्यक्रम अलबेला फागण बड़े हर्षउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन और वंदे मातरम के साथ किया गया। शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी को होली के पावन पर्व बधाई दी और दो लाईन सभी के लिए कही

गालों पे गुलाल और पानी की बौछार, सुख समृद्धि और सफलता का हार, यश कीर्ति हो देश मैं सुख शांति हो आपका प्यारा रंगो का त्यौहार बनता जो प्यार हैं,यह होली का त्यौहार हैं। शाखा के सभी सदस्यों ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के आरंभ में सभी ने चटपटी चाट का आनंद लिया। शाखा के सचिव नवनीत गुप्ता और नीरज सिंघल ने सभी को होली का टीका लगाकर स्वागत किया। रुड़की से आई हुई गायिका प्रिया जी और रेशू गुप्ता ने अपने गीतों से महफ़िल का समां बांधा और राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी और होली के गीतों पर उनकी ताल ने ब्रज की होली का एहसास कराया वहीं दूसरी ओर मनोज शर्मा जी ने अपने काव्य पाठ के द्वारा सभी को भाव विभोर कर दिया वंदना जी ने बहुत अच्छी प्रश्नोत्तरी की।

डॉ रितु ने होली पर अपनी कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शाखा महिला संयोजिका डॉक्टर अंजली गर्ग ने किया। डॉ बीके आत्रे, डॉ राहुल कुशवाहा, अरुण मित्तल ने कपल डांस किया। सभी लोग होली के गीतों पर झूमे और फूलों की होली का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को शाखा की ओर से वार्षिक उपहार दिया गया। बीच-बीच में हास्य रस से भरे हुए चुटकुले भी चलते रहे और अंत में शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा और संरक्षक हर्षवर्धन जैन जी ने होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी का आभार प्रकट किया ।अंत में रात्रि भोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *