Taja Report

ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में जमकर नाचे क्रिकेट टीम के सितारे

देहरादून: मसूरी में मशहूर भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन साक्षी पंत की शादी में मंगलवार रात संगीत का फंक्शन था जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। यहां फैंस को अपने पूर्व कप्तान धोनी का अलग अंदाज देखने को मिला। अकसर शादियों में शांत रहने वाले धोनी यहां गानों पर झूमते नजर आए। उनके बचपन के दोस्त और सुरेश रैना ने भी उनका जमकर साथ दिया। फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा हैं।

वीडियो में धोनी, पंत, सुरेश रैना और कुछ और लोग एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखकर गोले में खड़े हैं। बैकग्राउंड में दमादम मस्त कलंदर गाना बज रहा है। सभी लोग गर्दन घुमा-घुमा कर कूद रहे थे। वीडियो देखकर समझ आ रहा था कि सभी ने इस पल का जमकर मजा लिया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *