मुजफ्फरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी व डीआईजी⁄वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ शिवचौक पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
शासन के दिशा निर्देशन में आगामी त्यौहारो पर शांति व्यवस्था कायम रखते हुए व महाशिवरात्रि पर को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व पुलिस उप महानिरीक्षक ⁄ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा पुलिस प्रशासन की टीम के साथ जनपद के नगरीय क्षेत्र शिव चौक पहुंचकर माशिवरात्रि पर्व के लिए कावंडियो व समस्त श्रद्धालुओ हेतु की जाने वाली समस्त व्सयवस्थाओ का जायजा लेते हुए नगर के मुख्य चौराहो का भ्रमण किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा नगर पालिका परिषद मु०नगर के स्तर से होने वाली समस्त व्सवस्थाओ को ससम पूर्ण कराने के साथ ही अन्य व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से सुदृढ करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस उप महानिरीक्षक ⁄ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी से कानून व्यवस्था बनाये रखने का आवाहान करते हुए अपने अधिनस्थों को महाशिवरात्रि पर्व पर नियमानुसार पुलिस बल की तैनाती कर सभी से कानून व्यवस्था व यातायात का पालन कराते हुए महाशिवरात्रि पर्व को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु कहा गया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेंद्र बहादुर सिंह‚ पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत‚ पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे‚ नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप‚ शहर कोतवाली प्रभारी अक्षय शर्मा‚ टीएसआई इंद्रजीत सिंह अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
