Taja Report

भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए नेता लगे लॉबिंग में

लखनऊ। यूपी भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर मंथन के लिए केंद्रीय निर्देश के बाद लखनऊ में चर्चा होगी।

राष्ट्रीय महामंत्री और केंद्रीय चुनाव प्रेक्षक विनोद तावड़े लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात करेंगे। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्षों की सूची में सामाजिक समीकरणों को बिठाने में जुटी हुई है। इसमें महिलाओं, दलितों के साथ 60 साल की उम्र को लेकर भी पेंच फंसा है। यूपी में चर्चा के बाद प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री दिल्ली गये थे।

लखनऊ से लेकर दिल्ली तक चहेतों को जिला अध्यक्ष बनाने के लिए नेता ताकत झोंक रहे हैं। राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ में प्रदेश चुनाव अधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री के साथ बैठक करेंगे। कोर कमेटी की बैठक होने की चर्चा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *